पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वार्डबंडी कमेटी से रामूवालिया आउट, गोल्डी और कुलवंत इन

वार्डबंडी कमेटी से रामूवालिया आउट, गोल्डी और कुलवंत इन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गोल्डी की अपनी पहचान

सभी गुटों के जानकार


दूसरे सदस्य भाजपा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी हैं। उन्हें भाजपा के नुमाइंदे के तौर पर इस वार्डबंदी कमेटी में शामिल किया गया है। इसके अलावा शहर में गैर सिक्ख वोटरों का भी दबका है। जिन पर भाजपा अपना हक जमाती रही है।

सरकार ने कुलवंत सिंह को वार्डबंदी कमेटी में शामिल किया है। वह शहर के सभी गुटों के जानकार हैं और 5 साल तक नगर काउंसिल के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। पिछली नगर काउंसिल में भी वह कुछ समय के लिए वरिष्ठ उपाध्यक्ष रह चुके हैं।

भास्कर न्यूज | माेहाली

निगमचुनावोंको लेकर शहर की वार्डबंदी करने के लिए बनाई कमेटी में बलवंत सिंह रामूवालिया को गैर सरकारी सदस्य मनोनित किया था। करीब एक महीने बाद लोकल बॉडीज विभाग ने नई नोिटफिकेशन जारी कर नगर कांसल के पूर्व अध्यक्ष एवं फतेहगढ़ से एमपी का इलेक्शन लड़ने वाले कुलवंत सिंह और जिला भाजपा अध्यक्ष गोल्डी को वार्डबंदी कमेटी में गैर सरकारी सदस्य के तौर पर मनोनित करने की नई नोिटफिकेशन जारी की है। बार्डबंदी कमेटी पहले सात सदस्यीय थी जो अब आठ सदस्यीय होगी। कमेटी का चेयरमैन डायरेक्टर लोकल बॉडीज को लगाया गया है। जबकि कमेटी के सदस्यों में सरकार द्वारा मनोनित सदस्याें में कुलवंत सिंह तथा सुखविदर गोल्डी, क्षेत्र के विधायक बलवीर सिंह सिद्धू, डीसी, नगर निगम कमिश्नर, ज्वाइंड डिप्टी डायरेक्टर लोकल बॉडीज पटियाला, एसिस्टंेट ज्वाइंट कमिश्नर नगर निगम मोहाली शामिल है।