पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दीपक सिकरी की पानी में डूबने से हुई मौत, फिर आईओजर कंपनी मालिक क्यांे भागा?

दीपक सिकरी की पानी में डूबने से हुई मौत, फिर आईओजर कंपनी मालिक क्यांे भागा?

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फेज-5 में आईओजर कंपनी में दीपक मैनेजर था। दीपक 11 अगस्त की रात को लापता हुआ था। घरवालांे ने फेज-1 पुलिस थाना में किडनैपिंग की शिकायत दी थी। 18 अगस्त की सुबह दीपक का शव नहर से मिल गया। उस समय कंपनी पर ताला लगा हुआ था। उसके बाद से कंपनी मालिक फरार था और अब इस कंपनी से सारा सामान निकालकर परमानेंट ताला जड़ दिया। यह सवाल उठता है कि कंपनी मालिक ठीक था तो ताला लगाकर क्यांे भागा?

विसरा रिपोर्ट आनी है

^पोस्टमार्टमरिपोर्ट से पता चलता है कि दीपक की मौत पानी में डूबने के कारण हुई। इसका मतलब उसने आत्महत्या की है। बाकी विसरा रिपोर्ट आना है। उसके मुंह में जो चेन फंसी थी वह गले में पहने वाली थी। शव फूल गया था और चेन मुंह में फंस गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह लिखा है कि मौत हुए करीब एक सप्ताह हो गया था। -सुलेखचंद, केसआईओ

आईटी कंपनी बंद

भास्कर न्यूज | मोहाली

फेज-5शाहीमाजरामें आईओजर कंपनी में काम करने वाले दीपक सिकरी का शव 18 अगस्त को रोपड़ के गांव झलियां के पास से नहर मंे मिला था। दीपक की मौत को लेकर उसके घरवालों ने काफी हंगामा किया था। दीपक सिकरी की मौत का जिम्मेदार फेज-1 थाना प्रभारी रविंदर पाल सिंह को बताया। जिसके बाद रविदंर पाल को लाइन हाजिर कर दिया गया था। जबकि दीपक के पिता राकेश ने आरोप लगाया था कि बेटे का कंपनी मालिक विजय शर्मा ने मर्डर कर नहर में फेंक दिया था। जिसके बाद फेज-1 थाना पुलिस ने विजय, उनकी प|ी कंपनी के अकाउंटेंट के खिलाफ मर्डर केस दर्ज कर लिया था, लेकिन किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया था। केस आईओ सुलेख चंद ने बताया कि यह मर्डर नहीं बल्कि, आत्महत्या थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा हो गया कि दीपक की मौत पानी में डूबने के कारण हुई। इस कारण मर्डर का तो सवाल ही नहीं उठता। बाकी विसरा रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं