- Hindi News
- जेएंडके में फंसे लोगों के लिए भेजी दवाइयां
जेएंडके में फंसे लोगों के लिए भेजी दवाइयां
दवाओं से भरे बक्सों में सिपलॉक्स, दर्द निवारक और एंटी डायरिया टैबलेट्स और सिरप्स शामिल हैं।
भास्कर न्यूज|मोहाली
जम्मूऔरकश्मीर में आई बाढ़ ने लाखों लोगों का जीवन जोखिम में डाल दिया है और लोगों को मदद की तुरंत जरूरत हैं। ऐसे में मैक्स इंडिया फाउंडेशन, मैक्स समूह की कॉर्पोरेट सोशल दायित्व इकाई, ने घाटी में बाढ़ प्रभावित लोगों के समर्थन में शपथ ली। मोहिनी दलजीत सिंह, चीफ एग्जीक्यूटिव, मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने जरूरी दवाओं से भरे बक्सों को मेजर जनरल राजवीर सिंह, कमांडेंट, कमांड हॉस्पिटल, चंडीमंदिर कंटोनमेंट को कमांड हॉस्पिटल में प्रदान किया।
दवाओं से भरे बक्सों में जो दवाएं शामिल हैं, उनमें बॉयोडीपाइन, एजी, सिपलॉक्स, कॉम्बीफ्लेम और ब्रॉड स्पैक्ट्रम एंटीबॉयोटिक्स, एंटी इनफ्लेमेट्री दवाएं, दर्द निवारक और एंटी डायरिया टैबलेट्स और सिरप्स शामिल हैं। ये दवाओं की पहली खेप है और अगले सप्ताह एमआईएफ दिल्ली में सेना के माध्यम से दवाओं की दूसरी खेप प्रदान करेगी।
इस मौके पर मोहिनी ने कहा कि मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल, मोहाली और मैक्स स्पैशिएलिटी फिल्मस की सहभागिता में एमआईएफ का ये एक छोटा सा प्रयास है जिससे हम बाढ़ प्रभावितों की मदद कर रहे हैं। हम भारतीय सेना, वायु सेना और राष्ट्रीय प्राकृतिक आपदा राहत बल के जवानों को अपना पूरा समर्थन देते हैं जो कि दिन-रात काम करते हुए उन क्षेत्रों से लाखों लोगों को बाहर निकाल रहे हैं जो कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंस गए थे। एक बार कैम्पस स्थापित हो गए तो हम अपनी मेडिकल टीमों को भी मदद के लिए भेजेंगे।