- Hindi News
- आमरण अनशन पर बैठे हरिंदर को पुलिस ने उठाया
आमरण अनशन पर बैठे हरिंदर को पुलिस ने उठाया
हरिंदर को अस्पताल पहुंचाया
पुलिन ने जबरदस्ती की
मोहाली | ईटीटी (टैट) पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन की ओर से अपने 4901 टीचर्स की भर्ती को लेकर जो लंबे समय से मोहाली में स्थित विकास भवन के बाहर आमरण अनशन रखा जा रहा है। रविवार को इनके समर्थन में पंजाब भर से आए ईटीटी अध्यापकों ने रोपड़ में हैड ब्रिज पर धरना दे दिया। रोपड़ हैडब्रिज पर बैठे टीचर्स ने जैसे ही शिक्षामंत्री प्रिंसिपल सेक्रेटरी टू सीएम से मुलाकात की और आश्वासन मिलने के बाद करीब दो बजे धरना हटाया तो उसके करीब आधे घंटे बाद मोहाली पुलिस ने विकास भवन के बाहर के आमरण अनशन पर बैठे यूनियन नेता हरिंदर पाल सिंह शेरगिल को उठाकर सिविल अस्पताल फेज-6 में दाखिल करवाया। जब उसे उठाया गया तो उसका विरोध वहां मौजूद अन्य टीचर्स ने किया और पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक भी हुई। अस्पताल में भी हरिंदर पाल सिंह ने दवा लेने से इंकार कर दिया। उनके उठाए जाने के बाद उनकी जगह पर पटियाला के कुलविदंर सिंह इटीटी अध्यापक आमरण अनशन पर बैठ गए।