दो महीनांे से लापता का नहीं मिला सुराग
दो महीनांे से लापता का नहीं मिला सुराग
मोहाली| इंडस्ट्रियलएरिया फेज-7 में रहने वाली एक महिला अपने मूल निवास स्थान नेपाल के लिए गई थी, लेकिन तो वह नेपाल पहंुची और ही उसका कोई पता चल सका है। इस गुमशुदगी को लेकर इंडस्ट्रियल एिरया फेज-8 पुलिस चौकी में गुमशुदगी दर्ज की गई है। मनोज कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी माता सुमन माया (45) 14 जुलाई को अपने घर से अपने मूलनिवास नेपाल के लिए रवाना हुई थी। उसने सोने के गहने डाले थे और मोबाइल फोन के अतिरिक्त कुछ पैसे भी थे। लेकिन तो वह नेपाल पहंुची है और उसका फोन भी स्वीच अॉफ है। उसकी तलाश रिशतेदारों के पास भी की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। पुलिस ने इस शिकायत के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।