हिंदी दिवस पर आयोजित की प्रतियोगिताएं
सरकारीगर्ल्स सीनियर सेकंडरी स्कूल सोहाना में शनिवार को हिंदी दिवस मनाया गया। स्कूल प्रिंसिपल उषा महाजन के दिशा निर्देश पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इस मौके पर सीनियर हिंदी टीचर एवं वाइस प्रेसिडेंट हिंदी शिक्षक संघ मोहाली सुधा जैन सुदीप ने बताया कि डीजीएसई ऑफिस के निर्देश पर यह आयोजन किया गया है।
सुदीप और हिंदी टीचर सीमा गुप्ता ने एएस पीडी हिंदी सेल संजीव भूषण का आभार व्यक्त किया जिन्होंने पंजाब भर में हिंदी दिवस मनाने के लिए विभाग की तरफ से पहल की। सोहाना स्कूल में सुंदर लेखन मौलिक रचना लेखन और कविता ज्ञान प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गईं। इस मौके पर विजेताओं को पुरस्कृत करके सम्मानित किया गया। सुदीप ने बताया कि हिंदी को प्रोत्साहित करने के लिए बोर्ड की परीक्षा में 90 फीसदी से अधिक अंक पाने वाले छात्रों को दोनों टीचर्स ने अपनी ओर से सम्मानित भी किया।