पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गमाडा ने दिए 4 करोड़, सारे खर्च किए, विकास कहीं नजर नहीं आता: विधायक

गमाडा ने दिए 4 करोड़, सारे खर्च किए, विकास कहीं नजर नहीं आता: विधायक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साल2009 मेंगमाडा ने गांव बलौंगी की करीब 3.875 एकड़ जमीन एक्वायर की। यह जमीन कब्रिस्तान बनाने के लिए एक्वायर की थी। इस एवज में गमाडा ने पंचायत को करीब 4 करोड़ 12 हजार 500 रुपए दिए। यह रुपए गांव के विकास के लिए खर्च किए जाने थे।

ऐसा नहीं सारे पैसे खर्च कर दिए गए लेकिन विकास कहां है यह पता नहीं। इस संबंध में फेज-7 निवासी एसडी शर्मा ने डॉयरेक्टर ग्रामीण् विकास एंव पंचायत को सूचना के अधिकार के तहत जाने का प्रयास किया। हाल में आए जवाब में पाया कि गांव बलौंगी में सीवरेज, गलियां पक्की करने अन्य विकास के लिए 1 करोड़ 30 लाख रुपए खर्च कर दिए। बाकी के शेष पैसे कहां है इसका जवाब डॉयरेक्टर के पास था और पंचायत सेक्रेटरी के पास। इस सारे गोलमाल में हलके के कांग्रेसी विधायक बलवीर सिंह सिद्धू ने सवाल उठाते हुए विजिलेंस या हाईकोर्ट के जज द्वारा जांच की मांग की है। सिद्धू ने कहा कि गांव के विकास के लिए इतने पैसे आए लेकिन आरटीआई में जवाब मात्र 1 करोड 30 लाख का मिला। शेष 2 करोड़ 70 लाख रुपए कहां गए इसका हिसाब किसी के पास नहीं है। िसद्धू ने बताया जाहिर सी बात यह पैसे खा लिए गए हैं। इसलिए इसकी इंक्वायरी होना बहुत जरूरी है।

एमएलए बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि बलौंगी के विकास के लिए आए पैसाें से हेरफेर की गई है।