पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सांसद बोले आने वाले साल के लिए फ्लैट रेट से देना होगा टैक्स

सांसद बोले-आने वाले साल के लिए फ्लैट रेट से देना होगा टैक्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोगों को गुमराह कर रहे

चुनाव से पहले ही आती है याद

प्रोफेसरप्रेमसिंह चंदूमाजरा जिस श्री आनदंुपर साहब संसदीय क्षेत्र से सांसद बने हैं उसका सबसे अहम शहर मोहाली है। 100 दिन सांसद बनने के बाद भी चंदूमाजरा ने शहर के विकास को लेकर एक बार भी अधिकारियों के साथ बैठक कर प्लान तैयार नहीं किया है, लेकिन सोमवार को सांसद ने एक प्रेस काॅन्फ्रेंस कर आनन फानन में आयोजन किया। इस काॅन्फ्रेंस आयोजन को लेकर पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में सांसद प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कहा कि कुछ मीटिंग्स थी जो कैंसिल हो गई थी और घर में खाली थे तो सोचा चलो मोहाली के लोगों से ही मिला जाए। इसका कोई प्री प्लान नहीं था। सांसद के इस जवाब से विपक्ष को उन पर हमले का मौका मिल गया और विरोिधयों ने तो यहां तक कह डाला कि शहर के लिए सांसद के पास समय नहीं है। वो टाइम पास करने के लिए ही शहर के लोगों के लिए उस समय समय निकालते हैं जब उनके पास कोई काम नहीं होता है। सांसद शहर में कई स्थानों पर गए और कई रेिजडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशंस के सदस्याें से भी मिले। चंदूमाजरा ने एक बार फिर प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर सफाई देते हुए कहा कि उन्होंने चुनाव से पहले जो बात कही थी उस पर कायम है। पिछले साल को छोड़कर आने वाले साल के लिए लोगों को फ्लैट रेट से टैक्स देना होगा और रेंटल रेिजडेंशियल प्रॉपर्टी भी फ्लैट रेट में ही शामिल की जाएगी। दीवाली से पहले यह काम कर दिया जाएगा। उसके बाद उन्होंने फेज-7 की मोटर मार्केट को लेकर गमाडा का पुराना प्लान दौहराते हुए कहा कि इसे मार्केट को बलौंगी में शिफ्ट किया जाएगा। जहां पर मोटर मार्केट बनाई जाएगी। इसके साथ ही उन्हाेंने रेलबे स्टेशन को जाने वाले मार्ग को ठीक करने के लिए गमाडा के अधिकारियों से बातचीत की है। यह मार्ग विगत कई वषों्र से खराब है और इस पर रात के समय स्ट्रीट लाइट नहीं जलती है।

िनगमचुनाव ने दिलाई मोहाली के लोगों की याद: प्रेमसिंह चंदूमाजरा भले ही लंबे समय से फेज-2 में रहते हैं लेकिन वह संसदीय चुनाव लडने के साथ् मोहाली में सक्रिय हुए थे। लेकिन इन दिनों िनगम चुनावों को लेकर अकाली गुट अपना अपना बर्चस्व बनाने में जुटे हुए हैं। उसी कडी में चंदूमाजरा की आज की मोहाली में लोगों से मिलने तथा प्रैस कांफ्रेंस को देखा जा रहा है। पहले रामूवालिया, फिर कुलवंत सिंह के गुटों की चर्चा है। उसी के तहत