पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट, 3 नकली लाइसेंस के साथ पकड़े दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर

17 फर्जी बर्थ सर्टिफिकेट, 3 नकली लाइसेंस के साथ पकड़े दोनों आरोपी पुलिस रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रीत बराड़ ने कोर्ट से आरोप मुक्त करने के लिए याचिका दायर की

मटौरथानापुलिस ने रविवार रात गुप्त सूचना के आधार पर दो युवकों को 17 फर्जी सर्टिफिकेट सहित पकड़ा था। दोनों को सोमवार को जिला अदालत में पेश किया। जहां से दाेनों आरोपी जगप्रीत और शरणदीप सिंह को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। दोनेां मूल रूप से गुड़गांव के रहने वाले हैं, जबकि जगप्रीत हाल में सेक्टर 71 मोहाली में रह रहा था। रिमांड के दौरान पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी दोनों ने यह सर्टिफिकेट कहां से बनवाए और किस किस के नाम के। यहीं जो लाइसेंस भी मिले हैं वह वह कहां से बनवाए और किस के नाम पर है।

पूरागैंग है जो लोगों को गुमराह कर जाली पासपोर्ट दिलवाता था

केसआईओ जसमेर सिंह ने बताया कि अभी तक की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उनका गैंग है। गैंग के कुछ सदस्य ऑनलाइन जाकर सरकारी बेबसाइट से डाटा उठा लेते थे और फिर प्रूफ तैयार कर बर्थ सर्टिफिकेट अन्य दस्तावेज तैयार करते थे। इनके तार गुड़गांव के अतिरिक्त मोहाली से इसलिए जुड़े क्यों मोहाली में इन लोगों ने फर्जी पासपोर्ट बनाकर दिए हैं। पुलिस अब आरोपियों से यह जानने का प्रयास करेगी कि किन किन लोगों को मूर्ख बनाकर इन्होंने यह फर्जी दस्तावेज दिए हैं।

इंडिका में साथी को देने आया था सर्टिफिकेट

केसआईओ जसमेर सिंह ने बताया कि रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली की फेज-7 के पास के प्राइवेट स्कूल के पास एक दिल्ली नंबर की इंडिका गाड़ी में कोई फर्जी सर्टिफिकेट देने के लिए रहा है। पुलिस ने सादी बर्दी में अपनी टीम मार्केट स्कूल के आसपास तैनात कर दी। दिल्ली नंबर की इंडिका गाड़ी जैसे ही आई पुलिस ने उसको घेर लिया। उसमें जगप्रीत और शरणदीप सिंह बैठे हुए थे। पुलिस ने जब गाड़ी की तलाशी ली तो उससे 17 बर्थ सर्टिफिकेट मिले। यहीं नहीं आरोपियों की तलाशी ली तो उनके पास से तीन लाइसेंस भी मिले जोकि उनके नहीं थे। आईओ जसमेर सिंह ने बताया कि यह लाइसेंस भी फर्जी हैं। पुलिस ने तुरंत दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

प्रीत बराड़

बराड़ और उनके भाई पर धोखाधड़ी का केस