- Hindi News
- प्लेसमेंट ड्राइव में साढे़ तीन लाख का पैकेज
प्लेसमेंट ड्राइव में साढे़ तीन लाख का पैकेज
मोहाली | इंडोग्लोबल ग्रुप आॅफ काॅलेजेज में हनी इंटरनेशनल ने प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया। इस कंपनी ने इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स का चयन किया। इस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी के प्लसेमेंट अफसर नवदी सिंह संधू की गाइडलाइन अनुसार हुआ। इस ड्राइव दौरान हनी इंटरनेशनल कंपनी के एचआर मैनेजर अमन चौधरी रफीक अहमद द्वारा सबसे पहले कंपनी की प्रोफाइल दिखाकर कंपनी के काम काज के तरीके, कंपनी की शुरुआत कंपनी के भविष्य के प्रोग्रामों से सभी को अवगत कराया। इसके बाद संबंधित नौकरी की जिम्मेदारियों अन्य जानकारी स्टूडेंट्स के साथ शेयर की गई। कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा प्रत्याशियों का लिखित टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन, टेक्निकल पर्सनल इंटरव्यू लेने के बाद दस उम्मीदवारों का चयन किया गया। इन उम्मीदवारों को टैक्निकल स्पोर्ट के लिए साढ़े तीन लाख तक के पैकेज से नवाजा गया। ग्रुप के चेयरमैन सुखदेव सिंगला ने नौकरी प्राप्त करने वाले स्टूडेंट्स को बधाई देते हुए बताया कि यह इंडो ग्लोबल ग्रुप के लिए भी गर्व बात है कि उनके स्टडेंट डिग्री प्राप्त करने से पहले ही नौकरी के लिए चुने गए हैं। चेयरमैन सिंगला ने सभी स्टडेंट्स को अपनी कामयाबी के लिए एक तजुर्बा समझते हुए अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।