पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निगम चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

निगम चुनावों की तैयारी में जुटी कांग्रेस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरनिगमचुनावों को लेकर जहां अकाली-भाजपा तैयारी में लगे हुए हैं और अब कांग्रेस ने भी ताल ठोकने की तैयारी कर ली है। जिसको लेकर रविवार को एक बैठक का अायोजन कांग्रेस जिला कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता क्षेत्र के कांग्रेसी विधायक बलवीर सिंह सिद्धू ने की। इस बैठक में नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष एंव पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजिंदर सिंह राणा तथा उनके कई पूर्व पार्षद भी मौजूद थे।

सिद्धू ने कहा कि अकालियों ने शहर के लोगों के साथ धोखा करते हुए कांग्रेस की सतासीन राजिदंर सिहं राणा की अध्यक्षता वाली नगर काऊंसिल को समय से पहले की भंग किया था। उसके बाद अब लोगों से फिर प्रापॅर्टी टैक्स के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। लोकसभा चुनावों से पहले भी प्रॉपर्टी टैक्स को खत्म करने का दावा किया गया था। अब फिर निगम चुनावों के चलते ऐसा वादा किया जा रहा है। सभी कांग्रेसी नेताओं को अपील की बार्ड वाइज कमेटियां बनाकर अकाली भाजपा की शहर के लोगांे के विराेधी नीतियांे को बताए।