रामलीला होगी कल से, दशहरा 3 अक्टूबर को
रामलीला होगी कल से, दशहरा 3 अक्टूबर को
मोहाली| कुमाऊंसभा नयागांव की बैठक अध्यक्ष धर्मचंद तिवारी की अध्यक्षता में हुई। इसमें हर साल होने वाली रामलीला के बारे में चर्चा की गई। सभा के महासचिव मोहन सिंह ने बताया कि रामलीला का मंचन 23 सितंबर से किया जाएगा, जबकि 3 अक्टूबर को दशहरा मनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सभा की ओर से नयागांव में पिछले 20 साल से रामलीला और दशहरा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दशहरे पर इस बार रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के 60, 50 और 40 फीट ऊंचे पुतले बनाए जाएंगे।