पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ई बुक सिस्टम की जानकारी ली बच्चों ने

ई-बुक सिस्टम की जानकारी ली बच्चों ने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्वेस्टग्रुपआॅफ इंस्टीट्यूट के विद्यार्थियों ने ब्रिटिश काउंसिल लाईब्रेरी में जाकर आधुनिक लाईब्रेरी के नए रूप की अहम जानकारी हासिल की। इस दौरान लाईब्रेरी के इंस्टेंट लाईब्रेरियन वरिन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को आधुनिक लाईब्रेरी बुक सिस्टम बारे अहम जानकारी दी। लाईब्रेरियन वरिन्द्र कुमार ने विद्यार्थियों को बताया कि लाईब्रेरी का रूप पूरी तरह बदल चुका है। आज इंटरनेट की सहायता से विद्यार्थियों को बुक बारे अहम जानकारी हासिल करनी होती है। उनके अनुसार विद्यार्थी 85 हजार से भी अधिक किताबों लगभग 14 हजार आनलाइन पढ़ सकते हैं।

इस अवसर पर क्वेस्ट ग्रुप के चेयरमैन डीएस सेखों ने अपने संबोधन में कहा कि लाईब्रेरी ज्ञान का एक ऐसा खजाना हैं, जिसे कोई भी लूट नहीं सकता।

उन्होंने कहा कि समय का साथी बनते हुए लाईब्रेरी आज आनलाईन लाईब्रेरी बन रही है, जिसके चलते आधुनिकता के इस दौर में विद्यार्थियों को भी इस संबंधी जानकारी के लिए ब्रिटिश लाईब्रेरी की शिरकत कराई गई।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के लिए एक आनलाईन क्विज का आयोजन भी किया गया। जिस दौरान विद्यार्थियों को किताबों से संबंधित कई रोचक प्रश्न पूछे गए।