पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ पंजाब नया गांव की हद की हुई निशानदेही

चंडीगढ़-पंजाब नया गांव की हद की हुई निशानदेही

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चंडीगढ़प्रशासनने पिछले सप्ताह मीट और लकड़ी के टाल वालों से अवैध कब्जे वाली भमि को खाली करवा लिया। चंडीगढ़ प्रशासन के अफसरों ने कार्रवाई करते हुए अपनी हदबंदी के हिसाब से उन्होने खंभे लगा कर कंटीली तार लगा दी। इसके बाद जो चंडीगढ़ प्रशासन ने नया गांव के साथ लगती पंजाब की हदबंदी की है वह नया गांव की नगर पंचायत को संदेह प्रद लगी। कानूगो इंदीवर और पटवारी हरिन्द्र सिंह पोहली और नगर पंचायत के र्कायकारी अधिकारी जगजीत सिंह शाही, एसओ राजीव शर्मा, अमरजीत सिंह, सौरव, बलवन्त गिल आदि ने मिल कर निशानदेही करवाई। इसमें जो चंडीगढ़ प्रशासन ने कंटीली तारें लगाई हंै उसमे लगभग 17 फीट क्षेत्र नया गांव पंजाब का है। नया गांव नगर पंचायत के र्कायकारी अधिकारी जगजीत सिंह शाही ने कहा कि अब निशानदेही की जो रिपोर्ट कानूगो पटवारी ने निशानदेही के बाद तैयार की है वह मोहाली के डीसी तेजिंद्र पाल सिंह सिद्धू द्वारा पास करने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन को भेजी जाएगी। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों से मिल कर वापस पंजाब का क्षेत्र ले लेंगे। कार्यकारी अिधकारी ने कहा कि जो जगह चंडीगढ़ प्रशासन की पंजाब एरिया में हैं वह दे दी जाएगी और अपनी जगह ली जाएगी।