- Hindi News
- पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने वाली पत्नी को उम्रकैद की सजा
पति को कोल्ड ड्रिंक में जहर देकर मारने वाली पत्नी को उम्रकैद की सजा
पिछले8साल से अपनी बेटे की मर्डर की लड़ाई लड़ रहे बुजुर्ग पिता मेवा सिंह को न्याय मिल ही गया। उनके बेटे मनमोहन सिंह का मर्डर करने वाली उनकी बहू मनप्रीत कौर को जिला अदालत ने दोषी करार दिया है। मनप्रीत को शुक्रवार को एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशंस जज दिलबाग सिंह जोहल की कोर्ट में पेश किया गया। जहां सबूतों के कारण मनप्रीत को कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई। जबक मनप्रीत की बहन बलजीत कौर को सबूतों के अभाव के कारण बरी कर दिया गया।
बहनथी जमानत पर
मनमोहनसिंह की मौत के बाद उसके परिवार वालों ने अपनी बहू पर कत्ल का दोष लगाया था। पुलिस द्वारा की गई जांच में सामने आया था कि मनप्रीत कौर ने अपनी बहन के साथ मिलकर कोल्ड ड्रिंक में छिपकली का जहर मिलाकर मनमोहन सिंह को धोखे से पिला दिया था। जिस कारण मनमोहन की मौके पर ही मौत हो गई थी। इस केस की जांच क्राइम ब्रांच द्वारा की गई थी, जिसके चलते पुलिस ने उक्त दोनों महिला आरोपियों के खिलाफ कत्ल का केस दर्ज कर दिया था। मनप्रीत कौर ने मोहाली कोर्ट में आत्मसमर्पण किया था, मनप्रीत कौर तब से जेल में है, जबकि उसकी बहन बलजीत कौर जमानत पर है। बलजीत कौर को शुक्रवार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया है।
रिश्तेदार से संबंध के चलते की थी प्लानिंग
बतायागया िमनमोहन सिंह की शादी मनप्रीत कौर के साथ हुई थी। शादी के बाद से मनप्रीत के संबंध अपने एक रिश्तेदार के साथ हो गए थे, जिस कारण मनप्रीत ने अपनी बहन के साथ मिलकर अपने पति मनमोहन सिंह को जहरीला पदार्थ दे दिया था। जांच में पता चला था कि जहरीला पदार्थ छिपकली का जहर था। मनमोहन के पिता मेवा सिंह ने अपनी बहू पर मर्डर का शक जाहिर करते हुए शिकायत दी थी।