- Hindi News
- 23 साल तक लक्ष्मण बने, अब कैकई के रूप में दबदबा
23 साल तक लक्ष्मण बने, अब कैकई के रूप में दबदबा
अपनेप्रतिहिंसा की पीड़ा अब शीघ्र मिटाएगी पृथ्वी, असुरों के तपते रक्तों से दिल खोल नहाएगी पृथ्वी...। लक्ष्मण और मेघनाद के युद्ध में मेघनाद से बोले गए लक्ष्मण के ये डायलॉग शनिवार को दर्शकों को फिर याद गए, जब पिछले करीब 23 साल से लक्ष्मण की भूमिका निभाने वाले राकेश आर्य को उन्होंने कैकई के रूप में देखा। दर्शकों को याद गया कि लक्ष्मण के क्रोध भरे डायलॉग बोलते हुए राकेश अपनी बुलंद आवाज से कैसे मंच को हिला देते थे, लेकिन उन्होंने कैकई के रोल में भी दर्शकों को अपनी तरफ उतना ही आकर्षित किया, जितना पहले करते थे। रामलीला के मंच पर लक्ष्मण के रूप में 23 साल तक अपना दबदबा कायम रखने वाले अंकुश क्लब के राकेश आर्य उर्फ अशोकी अब अंकुश क्लब के कलाकारों को अभिनय का हुनर सिखाते हैं। पिछले करीब 12 साल से वे डायरेक्टर के रूप में क्लब के आर्टिस्ट विंग को संभाले हुए हैं।
लक्ष्मण-सीता संवाद सबसे पसंदीदा सीन
राकेशने बताया कि उनका सबसे पसंदीदा सीन सीता हरण के दौरान लक्ष्मण-सीता संवाद है। इस सीन में उन्हें हर तरह का भाव प्रदर्शित करने का मौका मिलता है। क्रोध, करुणा, विलाप, हैरानी और हर तरह के भाव इस दृश्य में हैं।
राकेश के पिता श्री लालचंद और दादा श्री लक्ष्मण दास भी अपने जमाने में रामलीला करते रहे हैं। पिता लालचंद दशरथ के अलावा कई लेडीज रोल करते रहे हैं, जबकि दादा लक्ष्मण दास भी रामलीला में भूमिकाएं निभाने के अलावा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले अपने हाथों से बनाते थे। अब राकेश की बेटी रितिका भी मां दुर्गा के रूप में मंच की शोभा बढ़ाती हैं। अपनी इस उपलब्धि के लिए राकेश अपने गुरु द्वीप राज कोछड़ और सतीक्षण दत्ता को श्रेय देते हैं।
33 साल पहले बने थे रावण के दरबार में नर्तकी
स्वराजट्रैक्टर्स डिवीजन महिंद्रा एंड महिंद्रा में सुपरवाइजर राकेश ने रामलीला 33 साल पहले 1981 में श्रीराम लीला कमेटी के साथ शुरू की। पहला रोल उन्होंने रावण के दरबार में नर्तकी का किया। यह रोल करने के बाद उनका हौसला इतना बुलंद हुआ कि धीरे-धीरे अन्य रोल करते हुए अपनी प्रतिभा के दम पर 1989 तक वे लक्ष्मण के रोल तक जा पहुंचे। उसके बाद 23 साल तक वही लक्ष्मण रहे। इससे पहले उन्होंने वेदवती, सीता, अंगद और कई अन्य रोल भी किए। अंकुश क्लब की ओर से फेज-1 में आयोजित रामलीला मंचन में शनिवार को उन्होंने रानी कैकई का अभिनय किय