- Hindi News
- दोआबा कॉलेज में हुए फेस्ट में 700 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा
दोआबा कॉलेज में हुए फेस्ट में 700 स्टूडेंट्स ने लिया हिस्सा
दोआबाग्रुपआॅफ कॉलेजेज में आयोजित किए गए पीटीयू औद्योगिक सिखलाई फेस्ट 2014 के दौरान स्टूडेंट्स में एक जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विभिन्न काॅलेजों के लगभग 700 से भी ज्यादा स्टूडेंट्स ने इस फेस्ट में हिस्सा लिया। इस समय आठ कंपनियों ने कम्प्यूटर साइंस और इलेक्ट्रॉनिक्स के अंतिम साल के स्टूडेंट्स के एक समेस्टर का इंटरव्यू लिया।
इस मौके पर पीटीयू के प्लेसमेंट और ट्रेनिंग अधिकारी मिस्टर नवदीपक संधू ने कहा कि पंजाब टेक्नीकल यूनिवर्सिटी का उद्देश्य सिखलाई के तौर पर इंडस्ट्री में चयन करने के लिए स्टूडेंट्स को ज्यादा से ज्यादा अवसर प्रदान करना है। इसके साथ ही पीटीयू के सहायक ट्रेनिंग और प्लेसमेंट अधिकारी एमएस बेदी ने कहा कि इस पीरियड के इंजीनियरिंग के कोर्स पूरे करने के बाद जब स्टूडेंट क्षेत्र में कदम रखते हैं तो उन्हें सफलता मिलती है। दोआबा ग्रुप आफ कॉलेजेज के वाइस चेयरमैन एसएस संाघा ने इस समय आए हुए कंपनी के नुमांइदों का स्वागत करते हुए स्टूडेंट्स के अच्छे भविष्य की कामना की। डायरेक्टर जनरल डाॅ. दलजीत सिंह ने इस समय स्टूडेंट्स को अपने समेस्टर के दौरान की गई ट्रेनिंग को नौकरी करते हुए इस्तेमाल में लाएं। इस ट्रेनिंग फेस्ट में हिस्सा लेने वाले कालेजों में डीएवी इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जालंधर, शहीद ऊधम सिंह कालेज आफ इंजीनियरिंग तंगोरी, भददल इंस्टीट्यूट आफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी, कंटीनेंटल ग्रुप आॅफ कॉलेजेज सरहिंद आिद मौजूद थे।