- Hindi News
- मोहाली के डीएसपी नवदीप के बयान का अमृतसर में विरोध, डिसमिस करने की मांग
मोहाली के डीएसपी नवदीप के बयान का अमृतसर में विरोध, डिसमिस करने की मांग
आरोप गलत हैं: डीएसपी
राज्य स्तरीय विरोध की तैयारी
कंप्यूटरटीचरोंके विरोध के दौरान मोहाली के डीएसपी नवदीप सिंह विर्क की तरफ से महिला टीचरों पर की गई बयानबाजी से उनके लिए परेशानी खड़ी हो सकती है। डीएसपी के बयान को राष्ट्र तथा नारी विरोधी करार देते हुए कई संगठनों ने विर्क के खिलाफ खाल दिया है और उनको डिसमिस करने तक की मांग कर डाली है।
यहहै मामला : कंप्यूटरटीचर अपनी मांगों को लेकर पंजाब स्तरीय विरोध कर रहे हैं। मोहाली में भी इनकी तरफ से धरना-प्रदर्शन किया गया। डीएसपी विर्क ने महिला टीचरों को कहा था कि अब आपको पाकिस्तान ही भेज देंगे। अब तक पंजाब के साथ पाकिस्तान भेंड़ें और भैंसें एक्सचेंज करता आया है। पहली बार उसे कंप्यूटर टीचर भी मिलेंगे।
डीएसपी सिटी-2 नवदीप सिंह विर्क ने कहा कि उन्होंने किसी को नहीं कहा कि जिन बसों मंे टीचर हैंै उनको पाकिस्तान भेज दो। यह आरोप गलत है।
आसल ने बताया कि इस मामले को लेकर 30 सितंबर को डीसी आॅफिस के बाहर प्रदर्शन किया जाएगा और डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई के लिए सरकार को मांग पत्र दिया जाएगा। अगर कार्रवाई हुई तो अपनी स्टेट कमेटियों के जरिए पूरे राज्य में आंदोलन चलाया जाएगा।
मजदूरों की जत्थेबंदी एटक तथा आल इंडिया वर्किंग वीमेन ने डीएसपी के उक्त बयान का कड़ा नोटिस लिया है। पंजाब एटक के सचिव अमरजीत सिंह आसल, कामरेड दसविंदर कौर, पूर्व पार्षद परवेश रानी, परवीन कौर, आंगनवाड़ी मुलाजिम आगू हरजीत कौर, रजवंत कौर, विजय कुमारी, कामरेड ऊषा, विजय कुमार, कामरेड मोहन लाल ने कहा कि डीएसपी ने जो बयान दिया है वह एक भारतीय कतई नहीं दे सकता। उक्त लोगों का कहना है कि विर्क ने राष्ट्र के सम्मान को तो ठेस पहुंचाई ही है बल्कि नारी का भी अपमान किया है। उक्त लोगों ने मांग की है कि डीएसपी नवदीप सिंह विर्क को डिसमिस करके उसके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज किया जाए।
नारी का अपमान किया है डीएसपी ने