पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हवाई फायर करते हुए गन प्वाइंट पर दंपती डॉक्टर की गाड़ी छीनी

हवाई फायर करते हुए गन प्वाइंट पर दंपती डॉक्टर की गाड़ी छीनी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एसपी हेडक्वार्टर बोले रात को होती है नाकेबंदी

जब तक पुलिस पहंुची आरोपी रोपड़ पार कर गए होंगे

चैंपियंसलीगटी ट्वेंटी क्रिकेट टूर्नामेंट के मैच पीसीए स्टेडियम में चल रहे हैं। पुलिस ने सुरक्षा प्रबंध को लेकर शहर में चौकसी बढ़ाई हुई है। इसके बावजूद शुक्रवार रात करीब 11 बजे एक डॉक्टर दंपती से चार लुटेरे होंडा सिटी कार छीन कर ले गए। वारदात होने के बाद पुलिस को कॉल की गई तो आधे घंटे बाद पुलिस पहुंची। मौके पर एसएचओ फेज-1 पवन कुमार, पीसीआर की दो गाड़ी, इंडस्ट्रियल एिरया फेज-8 चौकी इंचार्ज रामदर्शन पहुंचे, लेकिन तब तक लुटेरे बहुत दूर जा चुके होंगे। इस घटना ने सुरक्षा प्रबंधों पर सवाल खड़ा किया है। इतना जरूर है कि पुलिस ने दिल्ली के रहने वाले डॉक्टर गगनप्रीत की शिकातय पर अज्ञात युवकों के खिलाफ आर्म्स एक्ट लूटपाट का केस दर्ज कर लिया है।

ओवरटेककरते हुए पहले कार को टक्कर मारी: जबपुलिस मौके पहुंची तो डॉक्टर गगनप्रीत ने बताया कि वह लुिधयाना के एक प्राइवेट अस्पताल में हैं। उनकी कुछ समय पहले ही शादी हुई है। प|ी फोर्टिज अस्पताल में है। शुक्रवार को वह अपनी प|ी के साथ फेज 3बी2 के एक रेस्तरां मंे खाना खा रहे थे। रात करीब पौने 11 बजे जब वह खाना खाकर लुधियाना के लिए रवाना हुए तो फेज-5 गुरुद्वारा से थोड़ा सा पीछे एक गोल्डन रंग की होंडा सिटी कार ने उनकी कार को हल्की सी टक्कर मारी। अभी डॉक्टर ने अपनी कार रोकी ही थी कि टक्कर मारने वाले ने उनको अोवरटेक करते हुए अपनी कार उनकी कार के आगे लगा ली। गाड़ी में से तीन युवक उतरे। उनमें एक सरदार था। एक कार को चला रहा था। तीनों युवकों में से एक के पास द्रांत था। उसने जैसे ही गगन को गाली देते हुए मारने का प्रयास किया गगन ने उसका हाथ पकड़ लिया। उसी समय सरदार शख्स ने पिस्टल निकाली और उसके ऊपर तान दी। डॉक्टर गगन ने बताया कि उसने शोर मचाया तो लोग उनकी तरफ भागे। लेकिन सरदार शख्स ने लोगांें को डराने के लिए दो तीन हवाई फायर कर दिए। लोग डर गए और वह खुद भी। उसकी प|ी पहले ही गाड़ी से बाहर गई थी। दो आरोपी उनकी गाड़ी होंडा सिटी में बैठे और उसको भागकर बलौंगी की तरफ से गए।

वहीं एसपी हेडक्वार्टर हरपाल सिंह का दावा है कि रात को शहर सील होता है और नाकेबंदी की जाती है, फिर भी कार छीनने की वारदात हो गई। हरपाल ने कहा कि अगर शुक्रवार रात कार छीनने की वारदात हुई है और पु