- Hindi News
- बिना परमिशन रात में गड्ढे खोदते मोबाइल कंपनी कर्मचारी पकड़े
बिना परमिशन रात में गड्ढे खोदते मोबाइल कंपनी कर्मचारी पकड़े
शहरके अधिकतर एिरया में स्ट्रीट लाइटस बंद पड़ी हुई है। नगर निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता रात को अपनी टीम के साथ चैकिंग के साथ निकलते हैं। इसी दौरान गुप्ता ने देखा कि कुछ लोग फेज-5 में गुरुद्वारा के सामने वाली सड़क पर रात के समय गडढ्ा खोद रहे हैं। गुप्ता ने जब उन लोगों से पूछा कि वह कौन है और रात को क्याें काम कर रहे हैं तो कर्मचारियों ने जवाब दिया कि एक प्राइवेट मोबाइल कंपनी के वर्कर है और तारें बिछाने के लिए गड्ढा खोद रहे हैं। कमिश्नर से पूछा कि क्या किसी से परमिशन ली है गड्ढा खोदने के लिए। कमिश्नर का प्रश्न सुनकर वर्करों ने मना कर दिया कि किसी से परमिशन नहीं ली। इस प्रकार एकाएक किसी शख्स द्वारा प्रशन पूछे जाने पर वर्करों ने पूछा कि आप कौन हो। जिस पर कमिश्नर के साथ की टीम ने बताया कि यह नगर निगम के कमिश्नर है। जिस पर प्राइवेट कंपनी के वर्करों कमिश्नर से मािफयंा मांगने लगे। किसी भी सरकारी जगह पर काम करने से पहले संबंधित विभाग से परमिशन लेनी पड़ती है। जिसके बाद कमिश्नर ने कंट्रोल रुम को कॉल कर घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहंुची पुलिस ने प्राइवेट कंपनी के वर्करों को कमिश्नर की शिकायत पर गिरफ्तार कर लिया था।
फेज-5 में गुरुद्वारा के सामने वाली सड़क पर खोदा गया गड्ढा।