मैक्स हॉस्पिटल में ओसीटी पर वर्कशॉप
ऑप्टिकलकोहेरेंस टोमोग्राफ्री (ओसीटी) पर अपनी तरह की पहली वर्कशॉप मोहाली स्थित मैक्स सुपर स्पैशिएलिटी हॉस्पिटल में आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में क्षेत्र के 20 से अधिक कॉर्डियोलॉजिस्ट्स शामिल हुए। इस मौके पर डॉ.सुधीर सक्सेना, डायरेक्टर एंड हैड कॉर्डियोलॉजी, एमएसएसएच, ने कहा कि एंजियोप्लास्टी के मरीजों का आकलन करने के लिए परंपरागत तौर पर उपयोग में लाई जाती इंट्रावस्कुर्लर इमेजिंग के मुकाबले ओसीटी के उपयोग के कई सारे लाभ हैं।
ओसीटी और आईवीयूएस, दोनों को ही कट की लंबाई और ल्यूमन साइज के माप के लिए उपयोग में लाया जाता है पर ओसीटी अधिक सटीक तकनीक के तौर पर सामने आई है और इससे इंटरवेंशनल कॉर्डियोलॉजिस्ट को काफी लाभ मिलता है जो कि इसकी हाई-रेजोल्यूशन तकनीक के कारण संभव होता है जो कि कोरोनेरी प्लेक्स की माइक्रोस्कोपिक विजुलाइजेशन को संभव बनाता है।