ओसीटी तकनीक फायदेमंद: डॉ.सक्सेना
ओसीटी तकनीक फायदेमंद: डॉ.सक्सेना
मोहाली| ऑप्टिकलकोहेरेंस टोमोग्राफ्री (ओसीटी) पर अपनी तरह की पहली वर्कशॉप मोहाली स्थित मैक्स सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में आयोजित की गई। इस वर्कशॉप में क्षेत्र के 20 से अधिक कॉर्डियोलॉजिस्ट्स शामिल हुए। इस मौके पर डॉ. सुधीर सक्सेना, डायरेक्टर एंड हेड कॉर्डियोलॉजी, एमएसएसएच, ने कहा कि एंजियोप्लास्टी के मरीजों की कंडीशन के बारे में जानने के लिए इंट्रावस्क्यूलर इमेजिंग के मुकाबले ओसीटी ज्यादा फायदेमंद है। डॉ. सक्सेना ने बताया कि वहीं ओसीटी और आईवीयूएस तकनीकें कुल मिला एक समान ही हैं। ओसीटी में 10 माइक्रोन तक का रेजोल्यूशन होता है जो कि आईवीयूएस के मुकाबले 10 गुणा तक अधिक होता है।