पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दुप्पटों पर फैब्रिक पेंटिंग्स से आर्ट वर्क

दुप्पटों पर फैब्रिक पेंटिंग्स से आर्ट वर्क

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दुप्पटेसूटके कपड़ों पर फैब्रिक पेंटिंग। किसी दुप्पटे पर भगवान श्री कृष्ण की पेंटिंग है तो किसी की पेंटिंग में नेचर.. थीम पर पेंटिंग्स थी। यह नए डिजाइन्स कॉलेज के स्टूडेंट्स स्टाफ मेंबर्स के लिए आर्कषण का केंद्र रहे। यह डिजाइन्स किसी प्रोफैश्नल द्वारा नहीं बल्कि कॉलेज के एमए फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स द्वारा तैयार किए गए थे। स्टूडेंट्स द्वारा तैयार इस आर्ट वर्क को देख हर उनके टैलेंट की प्रशंसा कर रहा था। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला शनिवार को फेज-6 िस्थत गवर्नमेंट कॉलेज में आयोजित कला प्रदर्शनी के दौरान। जिसमें कॉलेज के फाइन आर्ट्स डिपार्टमेंट के स्टूडेंट्स ने अपना टैलेंट पेश किया।

कला प्रदर्शनी कॉलेज के 30 स्टूडेंट्स ने फैब्रिक पेंटिंग की मदद से अपना आर्ट वर्क पेश किया। प्रदर्शनी में स्टूडेंट्स ने विभिन्न थीमों पर दुप्पटों सूट्स पर फैब्रिक पेंटिंग पेश की। इस दौरान कुछ स्टूडेंट्स ने भगवान श्री कृष्ण के चित्र को दुप्पटे पर बनाया तो किसी ने हिमाचल की खूबसूरत वादियांे को पेंटिंग के जरिए पेश किया। ऐसे ही स्टूडेंट्स ने एक से एक बेहतरीन पेंटिंग्स पेश कर अपना टैलेंट दिखाया। फाइट आर्ट्स डिपार्टमेंट की हेड प्रो. साधना सागर ने बताया कि इस पेंटिंग एग्जीबिशन को अायोजित करने का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स के टैलेंट को पेश करने का है, ताकि भविष्य में उन्हें इस क्षेत्र में किसी प्रकार की कोई परेशानी ना उठानी पड़े।