पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सुपर फास्ट ट्रेन के सामने खड़े होकर दी जान, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

सुपर फास्ट ट्रेन के सामने खड़े होकर दी जान, 20 मिनट तक रुकी रही ट्रेन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दाईं बाजू पर लिखा है पीके

चंडीगढ़सेअमृतसर जा रही ट्रेन के आगे एक अज्ञात युवक ने आत्महत्या कर ली। अभी तक युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मौके पर पहंुची रेलवे पुलिस ने घटनास्थल पर पहंुच कर जायजा लिया और करीब एक घंटे बाद शव के टुकडों को समेटा। रेलवे पुलिस ने शव को खरड़ सिविल अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया था। चौकी प्रभारी जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त करवा रही है और आसपास के सभी पुलिस चौकियां थानों में गुमशुदगी के बारे में पता किया जा रहा है। रेलवे पुलिस इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े बजे यह ट्रेन चंडीगढ़ से अमृतसर जाती है। भागोमाजरा के पास ट्रेन चालक ने देखा कि एक युवक ट्रैक पर हाथ फैलाए खड़ा है। देखते ही देखते वह ट्रेन से कट गया। ड्राइवर ने काफी आगे जाकर ब्रेक लगाई और फिर रेलवे पुलिस को सूचित किया। जिसके बाद मौके पर पुलिस पहंुची। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव के इतने टुकड़े हो चुके थे जो दूर दूर तक कट कर फैले हुए थे। इस हादसे के बाद करीब 20 मिनट तक ट्रेन रोकनी पड़ी।

इंस्पेक्टर ने बताया कि मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की एक दाईं बाजू पर इंग्लिश में पीके लिखा हुआ है। यह सिंबल उसका नाम ही होगा। मृतक ने खाकी सफेद रंग की पेंट पहनी हुई है और नीले पीले रंग की टी- शर्ट। रेलवे पुलिस ने सभी थानांे को सूचित कर दिया है कि कहीं पर किसी युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट तो दर्ज नहीं है।