- Hindi News
- डॉक्टर दंपती की गाड़ी छीनने वाले लुटेरों की थी चंडीगढ़ नंबर की कार
डॉक्टर दंपती की गाड़ी छीनने वाले लुटेरों की थी चंडीगढ़ नंबर की कार
शुक्रवाररातको फेज-5 स्थित गुरुद्वारा के पास से गन प्वाइंट पर डॉक्टर दंपती की कार लूटने वाले तीन आरोपी खुद जिस कार में आई थी वह भी चोरी की थी। पुलिस ने बताया कि लुटेरों के पास जो होंडा सिटी कार थी वह चंडीगढ़ के सेक्टर 21 से चुराई हुई थी, जोकि किसी परमजीत िसंह नाम के शख्स की है। उस शख्स ने मोहाली पुलिस को बताया कि 19 सितंबर को उनके घर के बाहर से गाड़ी चोरी हो गई थी। यह गोल्डन रंग की पुराने माॅडल की होंडा सिटी कार मटौर पुलिस को सोमवार शाम फेज 3बी2 की मार्केट के बैक साइड पर लावारिस पड़ी मिली। पुलिस काफी देर तक इस गाड़ी के बारे में पूछताछ करती रही, लेकिन जब कोई सामने नहीं आया तो थाने में ले आए। जिसके बाद जब फेज-1 थाना पुलिस को पता चला और गाड़ी देखी तो यह वहीं गाड़ी निकली िजसमें शनिवार को तीन अज्ञात लुटेरों ने पिस्टल के दम पर दंपती डॉक्टर को हवाई फायर करते हुए गाड़ी लूटी थी।