- Hindi News
- अभियान शुरू: एक महीने तक 737 कर्मी करेंगे शहर की सफाई
अभियान शुरू: एक महीने तक 737 कर्मी करेंगे शहर की सफाई
मंगलवारसुबहफेज-5 गुरुद्वारा के सामने सफाई कर्मचारी मौजूद थे। सुबह सुबह हाथाें में झाडू, कस्सी अन्य सामान लेकर सफाई करने में जुटे हुए थे। ऐसे लग रहा था कि जैसे किसी वीआईपी ने आना हो। फेज-5 के गुरुद्वारा साहब के पास से एक महीने तक चलने वाले स्पेशल सफाई अभियान का उदघाटन किया जाना था। इसलिए कर्मी सुबह से ही इस एिरया को साफ करने में लगे हुए थे। डीसी तेजिदंर पाल सिंह सिद्धू, निगम कमिश्नर उमाशंकर गुप्ता, एडिशनल कमिश्नर नयन भुल्लर सहित निगम के सेनेटरी विभाग के अधिकारियों ने कस्सी चलाकर इस अभियान की शुरुआत की। डीसी ने कहा कि उनका मकसद पूरे शहर को सुदंर बनाना है। इस अभियान के तहत उन ग्रीन वेल्टस को भी साफ किया जाएगा जो गमाडा के अधिन आते हैं। निगम कमिश्नर ने बताया कि एक महीने तक चलने वाले अभियान में प्रतिदिन 737 कर्मी काम करेंगे। इसके लिए पूरे शहर को साफ किया जाएगा। 140 कर्मी की स्पेशल टीम बनाई गई है। जबकि शेष पहले के ही कर्मी अपने काम को निभाएगें। पूरे शहर को संुदर बनाने के लिए एक महीने का लक्ष्य रखा गया है।
मुख्यमार्गों की ग्रीन बेल्ट की नहीं हुई सफाई: नगरनिगम की आेर से जो सफाई अभियान चलाया गया है उसके तहत मुख्य मार्गो पर स्थित उन ग्रीन वेल्टस हो साफ किया जाएगा जो शहर की सुदंरता को खराब कर रही है और उनकी लंबे समय से सफाई नहीं की गई है। इन वेल्टस का रखरखाब करने के लिए गमाडा के सेनिटेशन विभाग को भी लिखा गया है। इसकी एस्टीमेट तैयार की गई है ताकि सफाई के बाद इन्हें हमेशा के लिए सुदंर रखा जा सके।
टीमोंकी होगी सरप्राइज चेकिंग: पूरेसफाई अभियान को लेकर नोडल ऑफिस एडिशनल कमिश्नर नयन भुल्लर को लगाया गया है। जो इस अभियान की सरप्राइज चेकिंग करेगी। पूरे काम के लिए तीन इंजीनियर्स, 6 एसडीओ, दो सेनेटरी चीफ इंस्पेक्टर, तीन सेनेटरी इंस्पेक्टर इस कार्य को करवाएगे। ठेकेदार की लेवर के साथ साथ निगम कर्मियांे की टीम को मदद करने के लिए 40 नए सफाई कर्मी ठेके पर लिए गए हैं। 4 ट्रैक्टर, 6 ट्रैक्टर ट्राली, दो जेसीबी मशीनस के माध्यम से पूरे शहर को साफ किया जाएगा।
अधिकारियोंने तोड़े ट्रैफिक नॉर्म्स: मंगलवारसुबह आए अिधकारियों ने ट्रैफिक नॉर्म्स की का उल्लंघन किया। जितने भी अधिकारी जिसमें डीसी, नगर निगम कमिश्नर, एडिशनल कमिश्नर अन्य सेनीटेशन इंस्पेक्टर आए थे सब की गाड़ियां सड़क के साइड में पार्क की गई