पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • {टीचर्स ने मौके पर बच्चों को बाबा बंदा सिंह बहादर की बहादुरी के बारे में बताया

{टीचर्स ने मौके पर बच्चों को बाबा बंदा सिंह बहादर की बहादुरी के बारे में बताया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हॉलीवंडर स्मार्ट स्कूल के स्टूडेंट्स ने चप्पड़चिड़ी के फतेह बुर्ज में जाकर बाबा बंदा बहादर की लासानी विजय उनके फलसफे को नजदीक से जाना। इस दौरान स्टूडेंट्स को फतेह बुर्ज के प्रबंधकों ने जानकारी देते हुए बताया कि उस समय के जालिम हाकमों को गुरु गोबिंद सिंह से आदेश लेकर बाबा बंदा सिंह बहादर ने सबक सिखाते हुए पंजाबियों के मान सम्मान को जीवित रखा था।

इस दौरान स्कूल के डायरेक्टर अश्विन अरोड़ा ने स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से बाबा बंदा सिंह बहादर ने वजीर खां को 1710 में चप्पड़चिड़ी के स्थान पर हरा कर पंजाब से मुगलों को पछाड़ते हुए सिख राज की नींव रखी थी, उसी तरह स्टूडेंट्स अपने भीतर हिम्मत पैदा करके अपने अंदर के डर आस पास की बुराइयों को खत्म करने की प्रेरणा ले सकते हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्टूडेंट्स को समय का साथी बनने के साथ साथ अपने अमीर सभ्याचार इतिहास से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए किताबों को अपना सबसे अच्छा साथी मानकर पढ़ने के लिए भी प्रेरित किया।

चप्पड़चिड़ी के फतेह बुर्ज का इतिहास जाना बच्चों ने

1710 में की थी फतेह