घरेलू झगड़े के चलते युवक ने जहर निगला
घरेलू झगड़े के चलते युवक ने जहर निगला
मोहाली|फेज-4में रहने वाले कुलवीर सिंह नाम शख्स ने अपने घर में शुक्रवार रात कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया। घरवाले तुरंत उसे फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल ले गए। जहां पर उसकी हालत को गंभीर बताते हुए उसे पीजीआई रेफर कर दिया है। केस आई एएसआई पलविदंर सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात अस्पताल पुलिस चौकी से फेज-1 पुलिस थाना को सूचना मिली थी। जब तक पुलिस अस्पताल पहंुची कुलवीर को पीजीआई रेफर कर दिया गया था। कुलवीर ने यह स्टैप क्यों उठाया और क्या जहरीला पदार्थ निगला अभी तक यह भी साफ नहीं हो पाया है।