- Hindi News
- आसमानी बिजली गिरने से फॉल्ट, शाम 6.30 से देर रात तक बिजली नहीं आई
आसमानी बिजली गिरने से फॉल्ट, शाम 6.30 से देर रात तक बिजली नहीं आई
शनिवारसुबहसे ही जहां बारिश आंख मचौली खेल रही थी वहीं शाम को एकाएक बिजली गिरने से लोग सहम गए। शाम करीब साढ़े 6 बजे जोर से बारिश लगी हुई थी और बिजली कड़क रही थी। मैं बारिश से बचने के लिए एससीओ 82 के बरामदे में अन्य लोगों के साथ बारिश के रुकने का इंतजार कर रहा था। तभी सामने हाई टेंशन बिजली के खंभे पर एकदम आग का गोला आकर गिरा और देखते ही देखते बारिश की बूंदें लाइट में चमकने लगी। बिजली इतनी जोर से कड़की की सारे डर गए। प्रत्यक्षदर्शी मोहन कुमार ने बताया कि उसके सामने ही बिजली कड़ते ही बिजली के खंभे पर आग का गोला उसने देखा। उस समय उसका दोस्त राजू भी उसके साथ था।
आग के गोले के कारण आसमान में लाइट ही लाइट हो गई थी। वहां से गुजर रहे वाहन चालक उसे देखते ही रुक गए। उसी दौरान उस एरिया की सारी बिजली चली गई। जोकि देर रात तक नहीं आई थी। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारी फॉल्ट ढूंढने में लगे रहे, लेकिन उन्हें कहीं फॉल्ट का पता नहीं चला।
फेज-1, 2, फेज-7,8, फेज-5 में बिजली गई
बिजलीगिरने के साथ ही फेज-1, 2, फेज-7,8, फेज-5 के साथ साथ शाहीमाजरा में बिजली चली गई। पावरकॉम के एक्सईएन एनके शर्मा ने बताया कि बिजली की शिकायत के बारे में उनको काफी शिाकयतें रही थी। कोई ग्रिड फेल हो गया है। कौन सा ग्रिड फेल हुआ है यह अभी तक पता नहीं चला है। जब तक फाॅल्ट नहीं मिलता तब तक बिजली ठीक होने की संभावना नहीं है। वैसे उनकी पांच टीमे अलग अलग एिरया में फॉल्ट ढूंढने के लिए निकल गई थी। लाइट कितने बजे आएगी इसके बारे अभी कुछ नहीं कहा जा सकता।