पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्की बारिश ने नगर पंचायत के विकास कार्यों की खोली पोल

हल्की बारिश ने नगर पंचायत के विकास कार्यों की खोली पोल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शनिवारकोहुई हल्की बारिश से नयागांव की लगभग सभी गलियां कीचड़ में तब्दील हो गई हैं। इन गलियों का निर्माण नगर पंचायत की आेर करवाई गई थी। बारिश ने नगर पंचायत की पोल खोल दी। सभी छोड़ी अधूरी गलियों में इस हल्की बारिश से कीचड़ भर गया है। कई गलियों मे तो पानी तक भर गया है। वहां से लोगों का घर से निकलना भी मुश्किल हो गया है। समाज सेवक आनन्द सिंह का कहना है कि नगर पंचायत पता नहीं क्यो लगभग सभी गलियों मे काम अधूरा छोड़ दिया है। उसे गलियों के काम को पूरा क्यों नहीं करते जिन घरों के आगे काम छोड़ दिया जाता है। उन घरों में रहने वाले लोगों ने नगर पंचायत के अधिकारियों से सर्म्पक किया तो उन्हंे यह कह कर आश्वासन दे दिया जाता है। अभी हमारे पास पैसा नहीं है। जैसे ही पैसा आएगा। लेकिन उसके बाद देखा जाता है कि दूसरी गली में काम शुरू कर दिया जाता है। उस समय नगर पंचायत के पास पैसा कहां से आता है।

जो भी विकास करवा रहे हंै, वह जो भी वैट का पैसा सरकार से आता है उससे करवाया जाता है। वैट का पैसा बहुत ही कम आता है जिससे जितना भी काम होता है। शेष काम जल्द पूरा होंगे। -जगजीतसिंह शाही, कार्यकारीअधिकारी

नगर पंचायत गलियों का काम पक्का करने का शुरू करते हैं तो उन्हंे काम अधूरा नहीं छोड़ना चाहिए। क्योंकि अब बारिश के पड़ते ही घरों के आगे कीचड़ जमा हो गया। प्रशासन को चाहिए कि वह विकास के साथ-साथ गांव वासियों का भी ध्यान रखे। -सुरेश कुमार, समाजसेवक

विकास का काम करे तो ठीक है परन्तु काम को बीच मे ही अधूरा छोड़ देने से लोग परेशान हो जाते हंै। क्योंकि उनके घरों के आगे गड्डे पड़े रहते हैं और अब जैसे हल्की बारिश पड़ी है उनक घरों के आगे पानी जमा होने से चलना फिरना दुर्भर हो जाता है। -रविंदरसिंह, ऐडवोकेट

नगर पंचायत द्वारा छोड़े गए अधूरे कार्यों से लोग बहुत परेशान हो जाते हैं। जहां तक तो गली पक्की है वहां तो लोग सही है। लेकिन जहां पर कच्चा रह जाता है या अधुरा है वहां के लोग गड्डों में से आते-जाते हंै। -दीपककुमार, समजसेवक

अधूरे कार्यों से लोग परेशान