पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कनाडा में पढ़ने के लिए जनवरी 15 के लिए 200 को मिला स्टडी वीजा

कनाडा में पढ़ने के लिए जनवरी-15 के लिए 200 को मिला स्टडी वीजा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वर्ल्डवाइडइमिग्रेशन कंसल्टेंसी सर्विसेज (डब्ल्य.डब्लयू.आई.सी.एस.) ने आज उन स्टूडेंट्स की सफलता के मौके पर इन्वेस्टीचर सेरेमनी आयोजित की जिन्हें जनवरी 2015 के सत्र के लिए कैनेडा के विभिन्न कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में दाखिले के लिए स्टडी वीजा प्राप्त हुआ है। इस ग्रैंड सेरेमनी में 200 से ज्यादा छात्रों ने हिस्सा लिया जो अपनी चाहत वाले देश में पढ़कर अपने सपनों को पूरा करने जा रहे हैं। पंजाब के पूर्व राज्यपाल ले. जनरल (रिटायर्ड) बी.के.एन. छिब्बड़ और डब्ल्य.डब्लयू.आई.सी.एस. ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर ले. कर्नल (रिटायर्ड) बी.एस. संधू ने आवेदकों को वीजा दिए।

छिब्बड़ ने कहा, डब्ल्यूडब्ल्यूूआईसीएस के साथ जुड़े होने पर मुझे गर्व है क्योंकि इस कंपनी ने लाखों लोगों के इमिग्रेशन के सपने को पूरा किया है। मैं उन सभी छात्रों को बधाई देता हूं जिन्हें आज अपने वीजा मिले हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं।’

सेंटेनियल कॉलेज, शेरिडन कॉलेज, लंगारा कॉलेज, कोलंबिया कॉलेज, रेड रिवर कॉलेज, जियोर्जियन कॉलेज, सेलकिर्क कॉलेज और ऐसे कई टॉप के संस्थानों में ये छात्र विभिन्न अंडर ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट स्तर के कोर्सेज में दाखिला लेने जा रहे हैं। कैनेडा में हाल-फिलहाल हेल्थ, बिजनेस, बायोलॉजी, हॉस्पिटेलिटी, टूरिजम, कंप्यूटर्स, मकैनिकल इंजीनियरिंग से जुड़े कोर्स डिमांड में हैं। वे सभी स्टूडेंट्स जो इस देश में पढ़ाई करना चाहते हैं, अब फरवरी, मई और सितंबर 2015 में शुरू होने वाले कोर्सेज के लिए आवेदन भर सकते हैं।

संधू ने जानकारी देते हुए कहा कि कैनेडा में पढ़ने के लिए बेहतरीन वीजा सक्सेस रेट, परमानेंट रेजिडेंसी की ओर ले जाती क्वॉलिटी एजुकेशन और संस्थानों का एक विस्तृत नेटवर्क कुछ खूबियां हैं। इसके साथ ही रोजगार की बेहतरीन संभावनाएं भी मौजूद हैं जो कोर्स पूरा होते ही अच्छे वेज रेट पर मिल सकती हैं। काफी सारे कॉलेज और विश्वविद्यालय पढ़ाई के दौरान भी स्टूडेंट्स को कमाई करने का मौका देते हैं।

सेलकिर्क कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में कोर्स करने के लिए कैनेडा जा रहे चनप्रीत सिंह ने कहा कि मैं डब्ल्यूडब्लयूूआईसीएस ग्रुप और पूरे स्टाफ का दिल से शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मेरे कैनेडा में पढ़ने के सपने को पूरा करने में इतनी मदद की। अंतर्राष्ट्रीय कॉलेजों और विश्वविद