पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उड़ान 2014 में 400 से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परफॉर्मेंस

उड़ान-2014 में 400 से अधिक स्टूडेंट्स ने दी परफॉर्मेंस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संतईशरसिंह पब्लिक स्कूल, सेक्टर-70 का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह ‘उड़ान-2014 मनाया गया। इस मौके पर 400 से अधिक स्टूडेंट्स ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम बहुत ही उत्साहपूर्वक ढंग से पेश किया। कार्यक्रम का शुभ आरंभ विद्यालय की डायरेक्टर हरदीप कौर गिल और मुख्याध्यापिका पवनदीप कौर गिल ने ज्योति प्रज्जवलित करके किया। विद्यार्थियों द्वारा स्कूल शब्द गायन किया गया। उसके बाद गणेश बंदना करके कार्यक्रम की शुरुआत की। स्कूल के मुख्य प्रबन्धक एडवोकेट सरताज सिंह गिल ने उपस्थित मेहमानों और विद्यार्थीयों के अभिभावकों का स्वागत करते हुए विद्यालय की भावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। नर्सरी और केजी के नन्हे-मुन्हे छात्रों ने ‘गमी बीअर एंड ‘दुनिया की बातें समूह नृत्य रंग बिरंगे परिधानों में प्रस्तुत किया। प्रथम और द्वितीय श्रेणी की छात्राओं ने ‘परी नृत्य और छात्रों ने ‘मेरा रंग दे बसंती नृत्य पेश करके जहां अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं दूसरी ओर दर्शकों के मन में देश-भक्ति की भावना को जागृत किया। पश्चिमी नृत्य और हृास्यपूर्ण पंजाबी नाटक ‘वन्दे मातरम ने दर्शकों का मनोरंजन किया। अनेकता में एकता की भावना को दर्शाता हुआ समूह नृत्य एवं नाटक ‘अल्लाह वालों-राम वालो अपना अलग प्रभाव छोड़ गया। नशों की ओर बढ़ते हुए रूझान को नकारता और नारी सम्मान को बढ़ाता हुआ सैकंडरी श्रेणी के विद्यार्थीयों द्वारा प्रस्तुत ‘थीम डाँस वाकई सराहनीय था। पंजाबी समूह नृत्य ‘रंगला पंजाब और ‘हिमाचली नृत्य ने खुब समय बाँधा। भारतवर्ष में जारी ‘स्वच्छ भारत अभियान पर अंगे्रजी में नाटक पेश किया गया। विद्यालय की मुख्याध्यापिका पवनदीप कौर गिल द्वारा वार्षिक उपलब्धियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। शैक्षिक, खेलों और सांस्कृतिक क्षेत्रों में भिन्न-भिन्न उपलब्धियाँ प्रात्त करने वाले विद्यार्थीयों को स्कूल की डाॅयरैक्टर हरदीप कौर गिल द्वारा सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम उड़ान-2014 को सीनियर सेकेंडरी श्रेणी की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत ‘गिद्धे एवं छात्रों द्वारा प्रस्तुत ‘भंगड़े ने शिखर तक पहुँचाया।

संत ईशर सिंह स्कूल सेक्टर-70 में सालाना कार्यक्रम हुआ। इसमें स्टूडेंटस ने एक से एक कार्यक्रम पेश किया। फोटोलखवंत सिंह