पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नगर पंचायत मेंे चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर

नगर पंचायत मेंे चुनाव की सरगर्मियां जोरों पर

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लगभग तय है कि नगर पंचायत के चुनाव 25 फरवरी तक हो जाएंगे। इन चुनावों में लोगों मे बहुत उत्साह है कि वह अपने-अपने वार्ड का पार्षद चुनेंगे। इस चुनाव में आकाली दल , भाजपा और कांग्रेंस मेन तीन राजनीतिक दल मैदान में पूरे जोर से अपने उम्मीदवार उतार रहे हैं लेकिन अबकी बार पूर्व र्पाषद रहे गुरध्यान सिंह ने अपना एक अलग आजाद ग्रुप बना कर लगभग सभी 21 वार्डों से अपने उम्मीदवार मैदान मे उतारने की तैयारी की है। इस बार नया गांव के चुनावों के लिए आकाली दल भाजपा मे लोकल गठजोड़ नहीं हुआ है। इसलिए सभी राजनीतिक दल भी अपने-अपने उम्मीदवार 21-21 वार्डों मे उतार रहे हैं। सभी दलों मे नगर पंचायत का अपना प्रधान बनाने की होड़ लगी है। आकाली दल के युवा नेता गुरबचन सिंह की भी इस क्षेत्र मे अच्छी खासी साख है। गुरबचन सिंह पूर्व समिति चेयरमैन भी था इस समय नया गांव के क्षेत्र मे ही नही बल्के जिला मोहाली मे ही आकाली दल के नेता के रूप मे जाना जाता है। गुरबचन सिंह के नेतृत्व आकाली दल चुनाव लड रहा है। भाजपा के मंडल प्रधान दीप ढिल्लो के नेतृत्व मे बबीता ऐडवोकेट,बब्बल कोशिक और धर्मा नन्द तिवारी भी चुनावी मैदान मे हंै।

चुनाव प्रचार के लिए जगह-जगह लगाए जा रहे हैं पार्टी के स्टिकर