पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

दो घंटे तक रेलवे ट्रैक पर पड़ा रहा शव

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली|गांव कंबालीके पास ट्रेन की चपेट में जाने से एक शख्स की मौत हो गई। शख्स देखने से प्रवासी लगता है जिसने नीले रंग का ट्राउजर पहना हुआ है। रेलबे इंस्पेक्टर जगदेव सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि एक शख्स ट्रेन की चपेट में जाने से कट गया है।

यह हादसा करीब शाम 6 बजे हुआ लेकिन स्टेशन मास्टर दमनजीत सिंह ने उनको जानकारी दी। जिस कारण शव को उठाने में काफी पेरशानी का सामना करना पडा। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव को फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल की मार्चरी में रखवा दिया है। देखने को प्रवासी जिसकी उम्र करीब 30/32 साल लग रही है। पुलिस ने इस संबंध में आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया है।