पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वकीलों को समाज की सहायता करनी चाहिए: गोगोई

वकीलों को समाज की सहायता करनी चाहिए: गोगोई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन एंड लेडन यूनिवर्सिटी की ओर से कराए गए कम्पीटिशन का जस्टिस रंजन गोगोई ने किया उद्‌घाटन

कंपीटिशन

सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन एंड लेडन यूनिवर्सिटी, लीडरलैंड्स ने लेडन सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट कॉम्पीटिशन के इंडिया राउंड कम्पीटिशन शनिवार को आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ, मोहाली में हुआ, जिनमें 16 टीमों ने भाग लिया। कंपीटिशन का उद्घाटन सुप्रीमकोर्ट ऑफ इंडिया के जस्टिस रंजन गोगोई ने किया जबकि जस्टिस एस जे वाजिफदार एक्टिव चीफ जस्टिस पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट ने प्रतिष्ठित मुकाबलों की अध्यक्षता की।

जस्टिस रंजन गोगोई ने आयोजकों सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन और लेडन यूनिवर्सिटी की एयर लॉ पर एक शानदार आयोजन के प्रयासों की प्रशंसा की, जिसमें दुनियाभर के संबंधित देशों और लोगों के मसले उठाए जाते हैं। उन्होंने बताया कि जो कोई भी विद्यार्थी इतने जटिल केस में दलीलें देगा,उसे पेशे में सफल होने से कोई नहीं राेक सकता। माननीय जस्टिस ने सभी सफल वकीलों को पेशे में स्वैच्छिक कार्य करने और समाज की सहायता करने को कहा कि सिर्फ सरकार पर निर्भर रहने के।

जस्टिस वाजीफदार ने इसकी संभावनाएं तलाशने की अहमियत को सराहा पर विद्यार्थियों को आग्रह किया कि पहले स्तर पर निचली अदालतों में अनुभव हासिल करें और सीधे अपीलेट कोर्ट में प्रैक्टिस शुरू करने से बचें। उन्होंने सरीन फाउंडेशन को इतने बड़े इंटरनेशनल स्केल पर आयोजन के लिए सराहा।

चीफ जस्टिस रिटायर्ड एस एस सोढी, सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन के प्रेसिडेंट ने प्रतिभागियों आयोजकों का आभार जताया और उम्मीद जताई कि चयनित भारतीय टीम 9-12 अप्रैल, 2015 के बीच बीजिंग चीन में होने वाले फाइनल में भी सफल होगी। इस मूट कोर्ट को जज करने वालों में 30 अलग-अलग जज थे, जिनमें सात हाईकोर्ट के माननीय जस्टिस महेश ग्रोवर, एम एम एस बेदी, जी मसीह, रित ुबाहरी, जी एस संधवालिया, दीपक सिब्बल और अमोल रतन सिंह। दुनियामें यह अपनी किस्म का पहला कॉम्पीटिशन होगा। इस वर्ष कॉम्पीटिशन के पहले पांच चैप्टर नई दिल्ली में 2-6 मार्च, 2010 में, दुबई में 12-15 मार्च, 2011 के इंस्तांबुल में 15-18 मार्च 2012 अबूधाबी में मार्च 2013 और बुखारेस्ट रोमानियामें मार्च, 2014 में हुए थे।

इनमें लेडन यूनिवर्सिटी में एयर एंड स्पेस लॉ में एडवांस्ड एलएलएम के लिए फुल पेड स्कॉलरशिप के प्रतििष्ठत अवाॅर्ड के लिए 22 देशों के बीच मुकाबला हुआ था।

मूट कोर्ट यूवाओं के लिए अहम

नितिनसरीन मूट को-ऑर्डिनेटर ने बताया कि पहला सफल मूट कोर्ट जो दिल्ली में मार्च 2010 में हुई थी, ने दुबई सिविल एविएशन अथॉरिटी में 2011 में आमंत्रित हुई थी जिसका आयोजन 2012 में इस्तांबुल यूनिवर्सिटी, टर्की के ऐतिहासिक गलियारों में, अबू धाबी में 2013 में बुखारेस्ट रोमानिया में 2014 में हुआ था। लेडन-सरीन इंटरनेशनल एयर लॉ मूट कोर्ट सरीन मेमोरियल लीगल एड फाउंडेशन एंड लेडन यूनिवर्सिटी नीदरलैंड्स द्वारा संस्थापित हुई है। यह एयर लॉ पर दुनिया में एकमात्र मूट कोर्ट कंपीटिशन है।