पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन पर बात कर रहे ड्राइवर ने बोलेरो डिवाइडर से ठोकी

फोन पर बात कर रहे ड्राइवर ने बोलेरो डिवाइडर से ठोकी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
देररात एक तेज रफ्तार से रही बलेरो कार बेकाबू होकर फेज-1 के डिप्लास्ट चौक के बने डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इनती जोरदार थी की कार दो बार पलटी। हादसे में कार चालक जगतबीर सिंह निवासी फेज-1 बुरी तरह से जख्मी हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कार चालक बहुत तेज रफ्तार से रहा था और साथ ही कार चलाते समय फोन पर बात कर रहा था। हादसे के बाद लोगों द्वारा कार चालाक को कार के शीशे तोड़कर बाहर निकाला। लोगों द्वारा 100 नंबर पर फोन करके घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूप में दी गई। मौके पर पीसीआर कर्मियों ने पहुंच कर जख्मी जगतबीर को उपचार के लिए फेज 1 के निजी अस्पाल में भर्ती करवाया जहा उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मामले में पुलिस जांच कर रही है। हालांकि ड्राइवर के बयान दर्ज नहीं हो सके हैं। उसके बयानांे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मोबाइल पर बात करते हुए चलाएं गाड़ी

इसतरह से गाड़ी चलाना आपको भी नुकसान पहुंचा सकता है। गाड़ी चलाते वक्त मोबाइल फोन इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इससे आपका ध्यान बात करने में रहता है। अचानक सामने कुछ जाने से ऐसे हादसे होते हैं।