पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ह्यूमनिटी के प्रति अवेयर करने के लिए दिखाई फिल्म

ह्यूमनिटी के प्रति अवेयर करने के लिए दिखाई फिल्म

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रयात बाहरा यूनिवर्सिटी कालेज आफ लाॅ के विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों और मानवता की सेवा के प्रति जागरूक करने के लिए भक्त पूरन सिंह के जीवन पर आधारित यह जन्म तुम्हारे लेखे धार्मिक फि़ल्म दिखाई गई।

इस बारे में जानकारी देते हुए रयात बाहरा काॅलेज आॅफ लाॅ के डायरैक्टर प्रिंसिपल डाॅक्टर एमएस बैंस ने बताया कि समाज में प्रचलित बहुत सी सामाजिक बुराइयों का सामना करने और विद्यार्थियों में तर्कशील दृष्टिकोण पैदा करने के उद्ेश्य से विद्यार्थियों को यह फि़ल्म दिखाई गई है। उन्होंने कहा कि इस फि़ल्म में अपाहिजों की सेवा के लिए समर्पित महान शखशियत भक्त पूरन सिंह के संपूर्ण जीवन पर रोशनी डाली गई है जिस से साथ बच्चों को भी समाज में सेवा भावना रखने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की प्रेरणादायक फिल्में ही समाज के असली चेहरे को सामने रखतीं हैं और बच्चों को सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध अपना छोटे से छोटा योगदान डाल कर जीवन को खुशहाल बनाने के लिए भी प्रेरित करती हैं। यह थियेटर विजिट वाइस प्रिंसिपल डाॅक्टर सोनीया ग्रेवाल माहल,डाक्टर सवपनदीप कौर बाजवा, डाक्टर कीर्ति ग्रेवाल, कर्मजीत कौर और अमनदीप कौर की देख रेख में करवाई गई।