- Hindi News
- ट्राईसिटी के स्टूडेंट्स ने बनाई पेंटिंग्स, अश्मी खुशी रहे विनर
ट्राईसिटी के स्टूडेंट्स ने बनाई पेंटिंग्स, अश्मी खुशी रहे विनर
ओकरिजइंटरनेशनलस्कूल द्वारा ट्राईसिटी के विद्यार्थियों में पढ़ाई के साथ साथ अन्य गतीविधियों को उजागर करने के उद्देश्य से पेंटिंग मुकाबलों का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों को जूनियर सीनियर कैटेगरी में वितरित करते हुए उन्हें पेंटिंग के विभिन्न थीम दिए गए। जूनियर सेक्शन के बच्चों को पहाड़ों की पेंटिंग, बारिश का दिन, पौधे बचाओ मम्मी पापा सहित परिवार की संयुक्त पेंटिंग बनाने के टाॅपिक दिए गए। इसी तरह सीनियर सेक्शन में वातावरण की संभाल, चंडीगढ़ ट्रैफिक, पानी बचाओ, सिटी ब्यटीफुल की पेंटिंग भ्रूणहत्या की जागरुकता जैसे टाॅपिक दिए गए। इन पेंटिंग मुकाबलों में छोटे छोटे बच्चों ने अपनी सूझ बूझ से रंगों को कैनवास पर बखूबी चित्रण किया। सभी ने दिए गए विषयों को अपनी सोच से ऐसे रूप दिए जो कि उनकी अद्भुत प्रतिभा कलपना शक्ति का प्रत्यक्ष चित्रण करते नजर रहे थे। इस अवसर पर प्रिंसीपल प्रजाईला दास ने उपस्थित अभिभावकों बच्चों के साथ अपने विचार शेयर करते हएु कहा कि छोटे छोटे कोमल मनों में बहुत सारे अहसास भरे होते हैं, जिन्हें वे रंगों के माध्यम से बेहद खूबसूरत तरीके से दिखा सकते हैं, बस उन्हें सही दिशा तरीका बताने की आवश्कता होती है। उन्होंने कहा कि इसके साथ साथ ऐसे प्रोग्रामों से विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ साथ उनके भीतर छिपी प्रतिभाओं को उजागर करने का अवसर भी मिलता है। इसके साथ ही प्रिंसीपल दास ने इन मुकाबलों संबंधी जानकारी देते हुए कहा कि इंटर स्कूल मुकाबलों से विद्यार्थियों में अनजार लोगों के साथ मुकाबले की भावना पैदा होती है, जिससे वे अपनी आने वाली संघर्ष भरी जिंदगी से रुबरू होते हैं। अंत में प्रिंसिपल प्रजाइला दास ने जूनियर सेक्शन में से विजेता रहने वाली एसबीआई सोसायटी की अश्मी सीनियर सैक्शन में विजेता रहने वाली एडवोकेट सोसायटी की खुशी को बधाई दी।
प्रिंसिपल प्रजाइला दास ने जूनियर सेक्शन में से विजेता बच्चों को बधाई दी।