पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पता है आरोपी कहां छुपे हैं फिर भी पकडे़ नहीं गए

पता है आरोपी कहां छुपे हैं फिर भी पकडे़ नहीं गए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेक्टर69में रहने वाले सोपू समर्थक इंद्रप्रीत सिंह के घर लारेंस विश्नोई के साथी पैरी, मनी, चेतन, मोंटी कुछ अज्ञात युवकों ने मिलकर घर केबल हमला किया बल्कि वहां से हवाई फायर करते हुए भागे। इसके दो दिनों बाद ही इन्हीें आरोपियों ने खरड़ में एडवाेकेट अमरप्रीत सिंह सेठी के मर्डर केस के आरोपी केविन शशंाक ऊर्फ रिच्ी के घर में पेट्रोल से भरी बोतलें मारी। फेसबुक पर इन आरोपियों ने यह बातें कबूल भी की लेकिन उसके बावजूद पुलिस इन आरोपियों को पकड़ नहीं पाई। जबकि यह आरोपी ऑन लाइन होते हैं और अधिकतर समय फेसबुक ओपरेट कर रहे होते हैं। इन घटनाओं को घटे एक महीने से ऊपर समय गुजर गया लेकिन पुलिस ने किसी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिंल नहीं की।

नहीं अभी तक कोई पकड़ा नहीं गया है। वह सारे काफी शतिर है। एक दिन सूचना मिली थी कि वह सेक्टर 49 एक फ्लैट में बैठकर शराब पी रहे हैं। उसी समय पुलिस पार्टी गई थी, लेकिन वहां पर कोई नहीं मिला। पुलिस की फिराक में ही जल्द ही गिरफ्तार होंगे। -गुरदीपसिंह सैनी, एसएचओफेज-8

उल्लेखनीय है कि 8 अगस्त की दोपहर को जब डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में एडवोकेट अमरप्रीत सिंह सेठी मर्डर केस में अारोपियों को पेशी के लिए लाया गया था। इसी दौरान डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में किसी अन्य पेशी के लिए आए लाॅरेंस बिश्नोई मुल्तानी के साथ वह भिड़ गए। कोर्ट में ही जमकर गाली गलौज हुई बात हाथापाई तक पहंुच आई। जहां पर पुलिस ने बीच बचाव किया। इसी बात की रंजिश निकालने के लिए लाॅरेंस बिश्नोई के साथियों ने पहले इंद्रप्रीत उसके दो दिनों बाद कैविन के घर पर हमला करवाते हुए फायर करवाए।

सारे सेक्टर 49 के एक फ्लैट में हुए थे इकट्ठा

पुलिससूत्रों के अनुसार फेज-8 थाना पुलिस को सूचना मिली कि सारे आरोपी अपने कुछ अन्य साथियों के साथ सेक्टर 49 के एक फलैट में रुके हुए हैं। यहां पर आरोपी रात करीब 8 बजे से डेढ़ बजे तक रुके और शराब पी। पुलिस को इसकी जानकारी थी। बावजूद इसके तो इसे थाना प्रभारी गुरदीप सिंह सैनी और डीएसपी सिटी-2 नवदीप सिंह विर्क ने गंभीरता से लिया। पुलिस अगली सुबह जब यहां पर छापा मारने गई तो कोई नहीं मिला। जिसके बाद पुलिस बैरंग लौट आई।

कोर्ट में हुई थी लड़ाई