पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अस्पताल स्टाफ ने किया पौधरोपण

अस्पताल स्टाफ ने किया पौधरोपण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंडस्ट्रीएरिया फेज 7 के ईएसआई अस्पताल में मंगलवार को डॉक्टर्स और अस्पताल स्टाफ की ओर से अस्पताल परिसर में खाली पड़ी जमीन पर पौधरोपण किया गया। इस मौके काफी संख्या में विभिन्न तरह के पौधों को जमीन में रोपा गया। अस्पताल के एसएमओ डॉ. अनिल जोशी ने बताया कि हैल्थ मिनिस्टर के दिशानिर्देशों पर पौधों को लगाया गया है। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने एसएमओ का पद संभाला तो अस्पताल परिसर में जंगली बुटियों की भरमार थी।

उसे साफ करवा कर यहां जमीन को लेबल करवा कर पौधों को लगाने लायक बनाया। उन्होंने कहा कि यहां लगाए गए पौधों की बढ़ौतरी बेहतर तरीके से हो इसके लिए व्यवस्था की गई है ताकि समय पर पानी दिया जा सके। उन्होंने कहा कि अस्पताल में मरीजों को बेहतर सुविधाऐं देने के लिए भी काम किया जा रहा है।

डॉ. जोशी ने कहा कि हैल्थ मिनिस्टर के प्रयासों से अस्पताल को बेहतर बनाने के लिए काम किया जा रहा है और पौधों को लगाया गया है।

फेज 7 इंडस्ट्री एरिया के ईएसआई अस्पताल में डॉक्टरों और अस्पताल स्टाफ की ओर से पौधे लगाए। फोटोलखवंत सिंह