पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चंडीगढ़ होमगार्ड का बर्खास्त जवान चोरी की तारों सहित गिरफ्तार

चंडीगढ़ होमगार्ड का बर्खास्त जवान चोरी की तारों सहित गिरफ्तार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोहाली | गार्डसे बर्खास्त जवान 43 साल के सुरिदंर सिंह निवासी कैंबबाला को चोरी की तारों सहित गिरफ्तार कर लिया। सुरिदंर के साथ उसका साथी 27 साल का मदन लाल निवासी जयंती माजरी भी मौजूद था। दोनों को जिला अदालत में पेश कर रिमांड पर ले लिया गया है। एसएचओ नया गांव रघुवीर सिंह ने बताया कि पिछली शाम पुलिस ने नाडा गांव के पुल पर नाका लगाया हुआ था और वाहनों को चेक किया जा रहा था। तभी एक बाइक पर दो शख्स आए। बाइक के पीछे बैठे युवक ने तारों के रोल बोरी में बांधे हुए थे। सख्ती से पूछताछ करने पर पता चला कि दोनों बिजली टेलीफोन की तारे चोरी कर आगे बेचते थे।