पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 500 मीटर में 15 हजार स्क्वेयर यार्ड रेट, पूडा दे रहा 21 हजार में

500 मीटर में 15 हजार स्क्वेयर यार्ड रेट, पूडा दे रहा 21 हजार में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक्सपर्ट्स व्यू

विनीत राणा | मोहाली vineet.rana@dbcorp.in

जोप्लाॅटओपन मार्केट में 15 हजार रुपएे प्रति वर्ग गज में बिक रहा है पूडा उस प्लॉट का दाम 21 हजार रुपए प्रति वर्ग गज लगा रहा है। पंजाब अर्बन प्लानिंग एंड डेवलपमेंट अथाॅिरटी (पूडा) की गेटवे सिटी स्कीम को पहले ही दिन लोगों का फीका रिस्पाॅन्स मिला है। पूडा ने सोमवार को सेक्टर 118 119 के लिए 9 कैटेगरी में 417 रेजिडेंशियल प्लाॅट्स की स्कीम लाॅन्च की है। पहले दिन ही मात्र 70 फार्म बिके हैं। 15 जनवरी तक ही पूडा भवन में फार्म मिलेंगे और 11 मार्च को ड्रॉ निकाला जाएगा। प्राॅपर्टी एक्सपर्ट्स मान रहे हैं कि पूडा ने जो दाम रखा है वह मार्केट रेट से अधिक है। ऐसे में स्कीम में पूडा के चुनिंदा प्लाॅट ही बिक पाएंगे।

प्रॉपर्टी मार्केट मंदी के दौर से गुजर रहा है। पूडा ने इस स्कीम में सभी प्लाॅट्स का रेट 21 हजार रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से रखा है, जबकि प्राॅपर्टी एक्सपर्ट्स के अनुसार इस रेट को हर साइज के प्लाॅट के हिसाब से अलग-अलग होना चाहिए था। यदि किसी ने 150 वर्ग गज का प्लाॅट लेने हैं तो उसे भी 21 हजार रुपए प्रति वर्ग गज के हिसाब से दाम चुकाने होंगे और यदि किसी ने इस स्कीम के सबसे बड़े 545 वर्ग गज के प्लाॅट को लेना है तो भी उसे यही रेट देना होगा

पूडा भवन की रिसेप्शन पर फाॅर्म मिल रहे थे, लेकिन जब वहां आपस में लोग एक दूसरे से बात पूछ रहे थे तो रेट सुनकर वापस लौट रहे थे। कुछ प्रॉपर्टी डीलर भी फाॅर्म लेने के लिए आए हुए थे। उनका कहना था कि मात्र फाॅर्म लेने आए हैं। क्योंकि लोग फोन कर ऐसी स्कीम के बारे में पूछते हैं। जिस 200 फुट एक्सप्रेस वे पर यह सिटी कटेगी वहां पर आसपास में अन्य कंपनियां भी हैं, जो वहीं जगह 15 हजार स्क्वयेर यार्ड में बेच रही है। ऐसे में लोग अपने ऊपर आर्थिक बोझ क्यों लेंगे।

पूडा सूत्रों के अनूसार हकीकत में यह जगह रियल एस्टेट कंपनी एमजीएफ की जगह है, जिसको लोगों ने नहीं खरीदा। कुछ समय पहले पंजाब भर में ऐसी कंपनियों ने पंजाब सरकार से टाईअप किया है कि जिनकी जगह नहीं बिकी उसको बेलआउट स्कीम के तहत संबंधित सरकारी एजेंसियां बेच दे। मुनाफा दोनों में बंटना था। इसी कारण इस जगह को गेटवे सिटी का नाम देकर रेजिडेंशियल प्लाॅट्स पूडा काट रहा है की गमाडा।

कम प्रॉपर्टी मंदी के दौर से गुजर रही है। जिसने जल्द अपना घर ले