पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीएसएफ के जवानों ने जरूरतमंदों के लिए किया ब्लड डोनेट

बीएसएफ के जवानों ने जरूरतमंदों के लिए किया ब्लड डोनेट

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखवंत सिंह| मोहाली s.lakhwant@dbcorp.in

बॉर्डरसिक्योरिटीफोर्स (बीएसएफ) के लखनौर स्थित कैंप में सोमवार को लगाए गए खूनदान कैंप के दौरान हर जवान के चेहरे पर तेज झलक रही थी। खूनदान कैंप के दौरान जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए वेस्टर्न कमांड के एडीजी एमके सिंगला पहुंचे हुए थे। उनके साथ कई अन्य आलाधिकारी भी मौजूद थे। एडीजी सिंगला ने कहा कि बीएसएफ की ओर से 1 दिसंबर को 50 वां राइजिंग डे मनाया गया है। इसके तहत कई तरह के कार्यक्रमों को रखा गया था। उन्होंने कहा कि बीएसएफ की ओर से हर समय देश की जनता के लिए बेहतर काम किए जाते है। सिंगला ने कहा कि बीएसएफ के जवानों की ओर से खूनदान करके जरूरतमंद लोगों को सहायता देने के प्रयास किए जा रहे है।

चौथी बार खूनदान करते पंकज कुमार ने कहा कि लोगों की सेवा के लिए खूनदान करने का निश्चय किया। खूनदान करते समय उन्हें यह नहीं पता होता कि यह खून किस मरीज के काम आएगा लेिकन उन्हें शांति मिलती है कि यह खून चाहे किसी के काम आए अच्छे के लिए ही काम आएगा।

बीएसएफ में रेडियो मैकेनिक के पद पर तैनात अश्वनी शर्मा ने आज 6वीं बार खूनदान किया तो उनके चेहरे पर खुशी झलक रही थी। उन्होंने कहा कि पहली बार दिल्ली के एम्स में खूनदान किया था उन्होंने कहा कि पहले किए गए पांचों बार खूनदान में किसी ने किसी मरीज के लिए खूनदान किया। दूसरों के लिए सहायता करने से मन में खुशी होती है।

अश्वनी

बीएसएफ में इंस्पेक्टर पद पर तैनात ललित कुमार ने कहा कि पहली बार जब वे गवालियर में तैनात थे तो खूनदान किया था। आज पांचवीं बार खूनदान करते ललित ने कहा कि उनके मन में खूनदान करने का विचार लोगों की भलाई करने से आया।

ललित

एएसआई पद पर तैनात राजकपूर ने बताया कि पहली बार कश्मीर में खूनदान किया था जब उनका एक साथी एक ऑप्रेशन के दौरान गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे तुरंत खून की आवश्यकता था तो मैंने उसी समय उसे खून देने का निश्चय किया और तब से खूनदान करने का सिलसिला शुरू हो गया।

राजकपूर

वेस्टर्न कमांड के एडीजी एमके सिंगला ने कैंप में पहुंचकर जवानों को बधाई दी।