पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा 22 पर अड़ी, अकाली 18 सीटें देने को तैयार

भाजपा 22 पर अड़ी, अकाली 18 सीटें देने को तैयार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अकाली और भाजपा में सीटों के बंटवारे को लेकर आज नहीं हुआ फैसला, कल दोबारा मीटिंग

निगम चुनाव

मनोज जोशी, मोहाली manoj.joshi1@dbcorp.in

नगरनिगमचुनावों के नामांकन की तारीख का आज पहला दिन था। किसी ने भी नामाकंन नहीं भरा। वहीं अकाली-भाजपा में सीटों को लेकर बंटवारे के लिए जो चंडीगढ़ में बैठक उसमें स्थिति साफ नहीं हो पाई है। भाजपा जहां 25 से 22 सीटों को लेने में अड़ी हुई है वहीं अकाली दल उन्हें कुल 18 सीटें देने की बात बैठक में उठी है। भाजपा का पक्ष था कि बठिंडा का 28:22 का फाॅर्मूला मोहाली में भी अपनाया जाए। बैठक बेनतीजा रही है। इसी फाइनल करने के लिए 9 फरवरी को फिर से बैठक बुलाई गई है। सीटों के बटवारे के बाद दोनों पार्टियों में बार्डोे के बटवारे को लेकर बडा घमासान होने वाला है।

3 से 18 तक पहंुचे

शनिवार को सीट बंटवारे के लिए चंडीगढ़ में बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें अकालीदल के मोहाली आॅर्ब्जवर महेशइंद्र सिंह गेवाल, विधायक नरेंद्र कुमार शर्मा, जिला जत्थेदार उजागर सिंह बडाली, जिला योजना बोर्ड की चेयरपर्सन अमनजोत कौर रामूवालिया वहीं भाजपा की ओर से भाजपा ऑर्ब्जबर विधायक सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा के महासचिव सुभाश शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविंदर सिंह गोल्डी शामिल हुए। बैठक जब शुरु हुई तो भाजपा वालो ने 25-25 सीटों पर चुनाव लड़ने की बात कही, लेकिन अकालियों ने भाजपा को मात्र तीन सीट देकर सीमित रखना चाहा। आखिरकार लंबी बैठक के बाद इस बात पर चर्चा हुई कि बठिंडा का 22-28 का फाॅर्मूला अपनाया जाए। अकाली सहमत नहीं हुए। इसके बाद 18-32 के फाॅर्मूले पर लंबी चर्चा चली, लेकिन अंतिम फैंसला नहीं हो सका है। भाजपा 20 से 22 सीटों पर अडी हुई है अब बैठक आगामी सोमवार यानी 9 फरवरी को दोबारा से होगी। जिला भाजपा अध्यक्ष सुखविदंर सिंह गोल्डी ने कहा कि बैठक में फैसला नहीं हुआ है।

^अभी किसी भी प्रकार से कोई फैसला नहीं हुआ है। कई फाॅर्मूलों पर बात चल रही है। जिले के अन्य नगर परिषदों को लेकर भी फैसला लिया जाना है। 9 फरवरी की बैठक में स्थित साफ हो पाएगी। सोमप्रकाश,विधायक एवं आॅर्ब्जवर मोहाली भाजपा

^सीटों को लेकर अकाली- भाजपा में निगम परिषद चुनावों के लिए कोई फैसला नहीं हुआ है। 9 फरवरी की बैठक में अंतिम फैसला लिया जाएगा। जत्थेदारउजागर सिंह बडाली, जिला जत्थेदार अकाली दल