करमजीत का रिमांड बढ़ा
सोपू नेता लाॅरेंस बिश्नोई को पुलिस हिरासत से भगाने के आराेप में राणा करमजीत को सोहाना पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट में पुलिस ने आरोपी का रिमांड बढ़ाने की मांग की। इसपर करमजीत के वकील भाग सिंह ने इसका विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस पहले से ही करमजीत को पिछले चार दिन से रिमांड पर लिए हुए है। उनका कहना था िक सीआईए स्टाफ करमजीत को टॉर्चर कर रहा है। सही से खाना भी नहीं दिया जा रहा। यह सुनवाई करीब 25 मिनट चली। दलीलें सुनने के बाद करमजीत को दोबारा चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। करमजीत पर आराेप हैं कि उसने और उसके दो साथियों ने पेशी से लौटते समय रास्ते में लाॅरेंस बिश्नोई को को भगाया है।