- Hindi News
- डीसी ने दिए ऊंची आवाज से चलने वाले पटाखों पर कार्रवाई के निर्देश
डीसी ने दिए ऊंची आवाज से चलने वाले पटाखों पर कार्रवाई के निर्देश
मोहाली | सुप्रीमकोर्ट ऑफ इंडिया के निर्देशों का पालन करने के लिए सभी एसडीएम को हिदायतें दी गई हैं कि वह अपने एरिया में ऊंची आवाज से चलने वाले पटाखों, वाहनों के प्रैशर म्यूजिकल हाॅर्न के साथ साथ बाजारों में बजने वाले म्यूजिक बजाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए ताकि लोगों को दिन में शांतिपूर्ण वातावरण मिल सके। उन्होने बताया कि ऐसा होने पर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नागरिकों को सुरक्षा और शांति देने की जिम्मेदारी सब लाेगों की है, इसलिए नियमों का पालन करें।