- Hindi News
- डीसी ने कहा अगर आम के पेड़ काटे तो होगी कार्रवाई
डीसी ने कहा- अगर आम के पेड़ काटे तो होगी कार्रवाई
मोहाली | जिलेमें आम के पेड़ों की कटाई पर पूर्ण तोैर से रोक लगाई गई है। डीसी मोहाली ने बताया कि अगर किसी ने आम का पेड़ काटना है तो उसके लिए वन विभाग से परमिशन लेनी होगी। यह परमिशन विशेष हालातों में मिल पाएगी। उन्होने बताया कि यह पेड जहां धार्मिक महत्व रखते हैं वही वातावरण को भी प्रदूषित होने से भी बचाते हैं और बहुत से पक्षीयों का भी यह रैन बसेरा है। इन्हें काटने के कारण पक्षियों की प्रजातियां खत्म हो रही हैं। डीसी ने अफसरोें से कहा है कि अगर कोइ्र पेड़ काटता पाया गया तो उस पर तत्काल कार्रवाई की जाए।