- Hindi News
- बैंस रिश्वत केस: पूर्व एसएसपी गुरशरण सिंह संधू के बयान हुए दर्ज, 23 को अगली सुनवाई
बैंस रिश्वत केस: पूर्व एसएसपी गुरशरण सिंह संधू के बयान हुए दर्ज, 23 को अगली सुनवाई
भ्रष्टाचारमामले में फंसे मोहाली के पूर्व डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस उसके साथी एनके गोयल के केस की सुनवाई मंगलवार को मोहाली जिला अदालत में हुई। मंगलवार को मोहाली के पूर्व एसएसपी गुरशरण सिंह संधू की गवाही थी। संधू ने अदालत को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी जिसके आधार पर ही हवाला की रिश्वत के लेने-देन के कारण डीएसपी गुरबंस सिंह बैंस को गिरफ्तार किया था। यहीं नहीं एसआईटी ने जांच की थी। इस पर कोर्ट ने एसएसपी को एसआईटी की रिपोर्ट जमा करवाने के भी निर्देश दिए हैं। इस केस में लुधियाना के ओरिएंटल बैंक आॅफ कॉमर्स (ओबीसी) के दो अधिकारियों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं। ओबीसी के बैंक अधिकारियाें ने प्राॅसीक्यूशन के सवालों पर कोर्ट में बयान दिया थे कि उनकी अगुवाई में ही पुलिस ने बैंक में बैंस की प|ी के बैंक अकाउंट लॉकर की छानबीन की थी। छापेमारी के दौरान लॉकर में से 61 लाख रूपये का कैश, कुछ फॉरेन करेंसी किलो के हिसाब से गोल्ड के आभूषण बरामद किए थे।