भाजपा की ऑनलाइन मेंबरशिप ले रहे लोग
एक लाख नए मेंबर बनाने का है लक्ष्य
भारतीयजनतापार्टी की ओर से देश भर में शुरू की गई ऑनलाइन मेंबरशिप भरने के अभियान के तहत मोहाली में विभिन्न स्थानों पर भाजपा नेताओं द्वारा रजिस्ट्रेशन कैंप लगाए गए। जिन में लोगों ने भारी संख्या में शिरकत करके भाजपा की मेंबरशिप हासिल की। शाम को भाजपा के राष्ट्रीय वाईस प्रधान तथा मेंबरशिप अभियान के इंचार्ज दिनेश कुमार ने शहर में जगह जगह लगाए गए रजिस्ट्रेशन कैंपों का जायजा लिया और अभियान की शुरूआत करवाई। फेज-9 में भाजपा के जिला प्रधान सुखविन्द्र सिंह गोल्डी तथा जिला वाइस प्रधान रमेश कुमार वर्मा की अगुआई में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। यहां भाजपा के राष्ट्रीय उप अध्यक्ष दिनेश शर्मा के पहुंचने पर जिला प्रधान सुखविन्द्र सिंह गोल्डी, जिला वाइस प्रधान रमेश कुमार वर्मा आदि सहित अन्य कई नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसी दौरान उन्हें सिरोपा तथा कृपाण भेंट करके उन्हें सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर गोल्डी ने भाजपा नेता को विश्वास दिलाया कि जिला मोहाली में अधिक से अधिक मेंबरशिप भरी जाएगी। यहां पर भाजपा नेता प्रकाशवती, विकास शर्मा, भाजपा के सिक्योरिटी सेल के इंचार्ज वीके वैद, एकता नागपाल, सोहन चंद गोयल लालड़ू मंडल, पूरण चंद हरीश, भाजपा के कल्चरल सेल के अध्यक्ष मदन शौंकी, रजनीश कांसल आदि सहित अन्य कई नेताओं ने संबोधन किया।
फेज-6 में बलौंगी मंडल प्रधान सोहन सिंह की अगुआई में रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। यहां पर रविन्द सिंह सैणी, उमा कांत तिवाड़ी, अवतार सिंह, विक्रमजीत सिंह, आरपी शर्मा, अनिल कुमार गुड्डू, दीप ढिल्लों मंडल प्रधान नया गांव, वीना वर्मा, मंजू हंसपाल प्रधान महिला मोर्चा, मास्टर हरचरन सिंह कुराली, आदित्य सिंगला नया गांव आदि सहित अन्य बहुत से भाजपा नेता और वर्कर्स हाजिर थे।
खरड़ | भारतीय जनता पार्टी द्वारा देश भर में शुरू की गई मेंबरशिप मुहिम के तहत नए सदस्य बनाने के लिए आज भारतीय जनता पार्टी खरड़ ने नई मेंबरशिप मुहिम शुरू की जिसका उद्घाटन भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी तथा भाजपा मंडल खरड़ के प्रधान नरिंदर सिंह राणा ने किया। नये सदस्य बनाने के लिए शुरू की गई इस नई मेंबरशिप मुहिम के तहत तहसील कॉम्प्लेक्स के बाहर कैंप लगाया गया जिसमें कई लोग भाजपा के मेंबर बने। इस अवसर पर भाजपा जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि भाजपा