पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मैच तो करवा दिए, पर प्लेयर्स के लिए सामान ही नहीं लाए

मैच तो करवा दिए, पर प्लेयर्स के लिए सामान ही नहीं लाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लखवंत सिंह | मोहाली s.lakhwant@dbcorp.in

शहरमेंचल रही 60वीं अंतर जिला पंजाब स्कूल खेलों के दौरान पूरी तरह से व्यवस्था होने के कारण गेमों के नियमों को पूरी तरह से दरकिनार करके स्टूडेंट्स को आपस में लड़ाया जा रहा है। इससे किसी समय भी कोई खिलाड़ी बुरी तरह से चोटिल होकर अपना हाथ-पैर तुड़वा सकता है।

दूसरी बार स्कूली गेम्स में जीतकनेडो को शामिल किया गया है। इस नए गेम में टीमों की संख्या कम है लेकिन मुक्तसर और बठिंडा के स्कूलों की खिलाड़ियों की फ्लाइंग किक और पंच मारने का अंदाज जोरदार दिखा। स्कूल प्रबंधन की ओर से नए गेम की खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखरने से पहले ही खत्म करने में कोई कसर नहीं छोड़ी जा रही है।

पंजाब स्कूल गेम्स में नए अमेरिकन गेम जीतकनेडो को शामिल किया गया है, इस गेम को लेकर स्कूली खिलाड़ियों में जानकारी तो कम ही है और जिस तरह से इस गेम को गद्दों पर पूरे सेफ्टी गार्ड पहनकर खेला जाता है, उस तरह का कुछ भी देखने को मिल नहीं रहा है। बुधवार को खेले गए गेम जीतकनेडो के दौरान पूरी व्यवस्था नहीं दिखी। गेम करवा रहे कोच अरवन कुमार से जब यह पूछा गया कि खिलाड़ियों के लिए गद्दे और अन्य व्यवस्था क्यों नहीं की गई तो उन्होंने कहा कि इस बारे टेक्निकल कमेटी को बता दिया गया था कि गेम के लिए गद्दे चाहिए। लेकिन कोई व्यवस्था करके नहीं दी गई।

उन्होंने कहा कि अब जब टीमें पहुंच चुकी हैं तो मजबूरीवश उनका मैच करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पहले यह मैच फेज 3बी1 के सरकारी स्कूल में मैच होने थे लेकिन यहां फेज 7 के प्राइमरी स्कूल में गद्दों की व्यवस्था करवाने को लेकर ही सारे मैचों को यहां शिफ्ट किया गया।

नए गेमों को ट्रायल बेसिस पर इन गेम्स में शामिल किया गया है। धीरे-धीरे इन गेमों के बारे खिलाड़ी जानकारी हासिल कर लेंगे। रही बात गद्दों की तो हमारे पास गद्दे हैं ही नहीं। -मेवासिंह, (डीईओसेकेंडरी)

जीतकनेडो गेम करवाने वाले रेफरी भी बिना ड्रेस के दिखे। अंतर जिला स्कूली गेमों में इस तरह से गेम करवाने से स्कूली खिलाड़ियों में कहां तक बेहतर गेम सीखने का मौका मिलेगा यह तो गेम आयोजक ही बता सकते हैं।